बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत वैसे तो हाउस वाइफ हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसके अलावा मीरा अपने फैंस के साथ बातचीत भी लगातार करती रहती हैं। मीरा राजपूत मंगलवार यानी सात सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर मीरा के जन्मदिन पर शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया है। शाहिद का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
तस्वीरें: मीरा राजपूत के जन्मदिन पर शाहिद कपूर ने रोमांटिक अंदाज में किया विश, लिखी अपने दिल की बात
शाहिद कपूर ने दो तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में शाहिद और मीरा एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। शाहिद के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस कमेंट करके मीरा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
इससे पहले मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर द्वारा खींची गईं तस्वीर को इंस्टाग्राम पर की। उन्होंने फोटो खींचने के लिए शाहित कपूर की तारीफ की। इंस्टाग्राम तस्वीर में मीरा किसी अनजान जगह पर फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'पति की प्रशंसा पोस्ट। बेहतरीन फोटो क्लिक।'
मीरा राजपूत को बॉलीवुड में भले ही शाहिद कपूर की पत्नी के तौर पर जाना जाता है, लेकिन उन्होने अपने पति से अलग सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है। वो अपने सिर्फ स्टाइलिश लुक से नहीं बल्कि प्रशंसकों के मामले में भी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। उनके सोशल मीडिया पर 2 मिलियन से अधिक प्रशंसक हैं।
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने साल 2015 में शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे हैं जिनके नाम मीशा और जैन है। शाहिद ने मीरा से अरेंज मेरिज की थी। इन दोनों के बीच अच्छा खासा प्यार देखने को मिलता है। कई बार ये खबर आई की मीरा राजपूत बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं लेकिन उन्होने हमेशा इस बात से इंकार करते हुए कहा कि वो अपनी निजी जिंदगी में बहुत ही खुश हैं।