सब्सक्राइब करें

ट्रांसफॉर्मेशन: 15 किलो वजन घटाकर कॉमेडियन भारती सिंह ने किया हैरान, कहा- अब अस्थमा और डायबिटीज भी है कंट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 07 Sep 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh weight loss she goes from 91 kgs to 76 kgs in one year says she feels healthy and fit
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कितने संघर्षों के बाद अपनी जगह बनाई है, इससे हर कोई वाकिफ है। भारती सिंह लोगों को पल भर में गुदगुदाने-हंसाने का दम रखती हैं। हाल ही में भारती सिंह ने वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, भारती सिंह ने खान-पान को लेकर सख्ती बरती और खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया है। एक निजी मीडिया वेबसाइट को उन्होंने विस्तार से अपनी इस स्टोरी को साझा किया है।



उन्होंने बताया, 'मैंने अपने वजन को 91 किलो से 76 किलो कर लिया है। मैं भी हैरान हूं कि मैंने इतना वजन कम कर लिया है। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं अब सेहतमंद और फिट महसूस कर रही हैं। अभी सांस नहीं चढ़ता है और हल्का-हल्का फील होता है।'

View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

Trending Videos
Bharti Singh weight loss she goes from 91 kgs to 76 kgs in one year says she feels healthy and fit
भारती सिंह - फोटो : instagram

वो आगे कहती हैं, 'मेरी डायबिटी और अस्थमा भी कंट्रोल में आ गए हैं। मैं शाम को सात बजे से दोपहर 12 बजे तक कुछ नहीं खाती हूं। मैं 12 बजे के बाद खाना खाती हूं। मैंने 30-32 साल बहुत खाना खाया है और उसके बाद एक साल अपनी बॉडी को टाइम दिया तो सब एक्सेप्ट किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh weight loss she goes from 91 kgs to 76 kgs in one year says she feels healthy and fit
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही भारती ने कहा कि अब जब वो खुद को स्क्रीन पर देखती हैं तो उन्हें अच्छा महसूस होता है। बता दें कि फिलहाल भारती 'द कपिल शर्मा शो' और 'डांस दीवाने 3' में नजर आ रही हैं। भारती ने ये भी बताया कि पति हर्ष उनके डाइट और खाना कंट्रोल करने से खुश नहीं थे। वह उनके पेट के साथ खेलते थे और बार बार यही कहते थे कि आखिर क्यों वह बाहर का खाना नहीं खा रही हैं।

Bharti Singh weight loss she goes from 91 kgs to 76 kgs in one year says she feels healthy and fit
भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2017 में हुई भारती की शादी
बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी की थी। शादी से पहले भारती और हर्ष करीब 7 साल से एक-दूसरे को जानते थे। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रिएलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई। इस दौरान दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इस शो में भारती एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं, जबकि शो के हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे।

विज्ञापन
Bharti Singh weight loss she goes from 91 kgs to 76 kgs in one year says she feels healthy and fit
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया
रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' होस्ट कर रहे हैं भारती-हर्ष
इन दिनों भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' होस्ट कर रही हैं। इस शो में माधुरी दीक्षित बतौर जज नजर आ रही हैं। दरअसल, शो के पहले होस्ट राघव जुयाल के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। हालांकि, राघव की शो में वापसी के बाद भी दोनों अभी भी शो का हिस्सा हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed