बॉलीवुड स्टार हों या टेलीविजन के सितारे सभी एक आरामदायक लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। कपड़ों से लेकर खाने-पीने तक इन कलाकारों का अंदाज एक-दूसरे से हमेशा अलग ही रहता है। बड़े पर्दे के इन कलाकारों की चकाचौंध से भरी इस दुनिया का एक जरूरी हिस्सा इनकी वैनिटी वैन भी है। इन स्टार्स के लिए शूटिंग के दौरान यह वैन घर की तरह ही काम करती है। अक्सर शूटिंग में रहने वाले इन सितारों की वैन की कीमत किसी बंगले से कम नहीं। आइए जानते हैं किन सितारों के पास है कितनी महंगी वैनिटी वैन-
बॉलीवुड: करोड़ों की वैनिटी वैन के मालिक हैं ये फिल्मी सितारे, किसी बंगले से कम नहीं इनका डेकोर
संजय दत्त
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय दत्त ‘Van AXL’ नामक वैनिटी वैन के मालिक हैं। वहीं, वैन की कीमत की बात करें तो संजय दत्त की इस वैनिटी वैन की कीमत लगभग 3.15 करोड़ रुपये है।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान के पास ‘Volvo BR9’ नामक वैनिटी वैन है। दिलीप छाबड़िया द्वारा डिजाइन इस वैन की कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं, इसकी लम्बाई 18 मीटर है।
रितिक रोशन
हिंदी सिनेमा के पॉपलुर एक्टर रितिक रोशन के पास करीब 3 करोड़ की वैनिटी वैन है। 12 मीटर लंबी इस वैन में ऑफिस और टॉयलेट-वॉशरूम भी मौजूद है। रितिक रोशन की वैनिटी वैन का नाम ‘Mercedes V-Class’ है।
सलमान खान
फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान लगभग 4 करोड़ रुपये की कीमत वाली वैनिटी वैन के मालिक हैं। सलमान खान की इस वैनिटी वैन में एक हॉल के साथ 2 कमरे और टॉयलेट-वॉशरूम भी शामिल है। बता दें कि सलमान खान की इस वैनिटी वैन को भी दिलीप छाबड़िया ने ही डिजाइन किया है।