फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asha Parekh Birthday: प्रेम में असफल होने के बाद आशा पारेख ने नहीं की शादी, पद्मश्री पुरस्कार से भी हो चुकी हैं सम्मानित

Wed, 30 Sep 2020 04:48 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 30 Sep 2020 04:48 AM IST
विज्ञापन
Asha Parekh Birthday Know About Actress Love Life and Some Unknown Facts
आशा पारेख - फोटो : फाइल फोटो

हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सबको अपना दीवाना बनाने वालीं अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म 2 अक्तूबर 1942 को हुआ था। इस साल आशा पारेख 78 साल की होने जा रही हैं। आशा हिंदी सिनेमा का काफी बड़ा नाम हैं। एक समय ऐसा था जब आशा पारेख के सभी दीवाने थे। वहीं आशा पारेख भी किसी से बेहद प्यार करती थीं। साल 1959 से लेकर 1973 आशा पारेख बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री रहीं हैं। उनके जन्मदिन पर बताते हैं आपको उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...

Asha Parekh Birthday Know About Actress Love Life and Some Unknown Facts
आशा पारेख - फोटो : फाइल फोटो

आशा पारेख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार फिल्म 'मां' से की थी। आशा पारेख भारतीय सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। बतौर मुख्य अभिनेत्री आशा पारेख की पहली फिल्म 'दिल दे के देखो' थी। ये फिल्म सफल हुई थी। लगभग 80 फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकीं आशा पारेख की तमाम फिल्में बेहद पसंद की गईं। जिनमें 'जब प्यार किसी से होता है', 'घराना', 'भरोसा', 'मेरे सनम', 'तीसरी मंजिल', 'दो बदन', 'उपकार', 'शिकार', 'साजन', 'आन मिलो सजना' प्रमुख हैं।

Asha Parekh Birthday Know About Actress Love Life and Some Unknown Facts
आशा पारेख - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म 'कटी पतंग' के 10 साल के बाद 1971 में आशा को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। आशा पारेख, वैजयंती माला और दिलीप कुमार की सबसे बड़ी फैन हैं। साल 1966 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'तीसरी मंजिल' उनकी सफलतम फिल्मों में से एक मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asha Parekh Birthday Know About Actress Love Life and Some Unknown Facts
आशा पारेख - फोटो : फाइल फोटो

आशा पारेख ने कभी शादी नहीं की थी लेकिन उनके और निर्देशक नासिर हुसैन के अफेयर की खूब चर्चाएं हुईं। नासिर हुसैन, आमिर खान के चाचा हैं। नासिर हुसैन से शादी नहीं हो पाने की बात पर आशा पारेख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नहीं चाहती थीं कि नासिर हुसैन कभी भी अपने परिवार से अलग हों, इस वजह से उन्होंने शादी नहीं की। आशा पारेख की छवि एक ऐसी अभिनेत्री की है जिस तक पहुंचना या मिलना आसान काम नहीं है और शायद इसलिए किसी ने कभी भी उनका हाथ नहीं मांगा।

विज्ञापन
Asha Parekh Birthday Know About Actress Love Life and Some Unknown Facts
आशा पारेख - फोटो : फाइल फोटो

आशा पारेख प्रेम में असफल रहने के बाद अकेली रहीं और उन्होंने शादी नहीं की। उन्होंने फिल्मों से खूब नाम कमाया। ‘कटी पतंग' के लिए आशा पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड 1972 में मिला और फिल्मों में योगदान के लिए फिल्मफेयर का ही लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2002 में मिला। तो वहीं आशा पारेख 1992 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

पढ़ें: 'पीछे तो देखो' वाले अहमद शाह ने सोनू सूद के लिए भेजा क्यूट मैसेज, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed