फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashiesh Roy: 'ससुराल सिमर का' फेम एक्टर आशीष रॉय का निधन, किडनी की समस्या से थे परेशान

Tue, 24 Nov 2020 12:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 24 Nov 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Ashiesh Roy Death News: Ashiesh Roy Sasural Simar Ka actor dies of kidney failure
आशीष रॉय डेथ - फोटो : सीरियल

Actor Ashiesh Roy passes away: टीवी के जाने माने अभिनेता आशीष रॉय (Ashiesh Roy) ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। आशीष रॉय का किडनी फेल होने से निधन हुआ। वह 55 साल के थे। आशीष लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी।

Ashiesh Roy Death News: Ashiesh Roy Sasural Simar Ka actor dies of kidney failure
आशीष रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

आशीष ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। सिंटा (CINTAA) के सीनियर ज्वॉइंट सेक्रेटरी अमित बहल ने इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए कहा, 'आशीष रॉय का उनके घर पर निधन हो गया। निर्देशक अरविंद बब्बल ने मुझे फोन पर इसकी जानकारी दी थी।‘

Ashiesh Roy Death News: Ashiesh Roy Sasural Simar Ka actor dies of kidney failure
आशीष रॉय - फोटो : facebook/ashieshroy

आशीष रॉय ने इसी साल मई महीने में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इंडस्ट्री और अन्य से आर्थिक मदद मांगी थी। किडनी की समस्या के चलते उनका डायलिसिस चल रहा था। उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। जनवरी 2020 में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashiesh Roy Death News: Ashiesh Roy Sasural Simar Ka actor dies of kidney failure
आशीष रॉय - फोटो : फेसबुक

आशीष रॉय की तबीयत दिनों दिन बिगड़ती जा रही थी जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर भगवान से मौत की गुहार लगाई थी। आशीष ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा था कि 'सुबह की कॉफी बिना शक्कर की। ये मुस्कुराहट मजबूरी में है जी। भगवान उठा ले मुझे।' बता दें कि साल 2019 में आशीष को लकवा मार गया था। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से आशीष को काम नहीं मिल रहा था।

विज्ञापन
Ashiesh Roy Death News: Ashiesh Roy Sasural Simar Ka actor dies of kidney failure
आशीष रॉय - फोटो : सीरियल

एक इंटरव्यू में आशीष ने कहा था कि ‘मैं अकेला हूं। इस वजह से दिक्कतें तो हैं हीं। मैंने शादी नहीं की है। जिंदगी आसान नहीं है।' बता दें कि उन्होंने 'ससुराल सिमर का', 'बनेगी अपनी बात', 'ब्योमकेश बख्शी', 'बा बहू और बेबी', 'मेरे अंगने में' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' सहित दर्जनों सीरियल में काम किए। इसके अलावा आशीष रॉय एक डबिंग आर्टिस्ट भी थे। उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी है जिनमें 'सुपरमैन रिटर्न्स', 'द डार्क नाइट', 'गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी' और 'द लीजेंड ऑफ टार्जन' प्रमुख हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed