सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ranveer-Ashish: 'अगली बार चुटकुले मत सुनाना...', विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया की पोस्ट पर बोले आशीष चंचलानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 30 Mar 2025 08:17 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia-Ashish Chanchlani: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी विवादित टिप्पणी के बाद 'द रणवीर शो' फिर से शुरू किया। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट साझा की, जिस पर आशीष चंचलानी ने भी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन
Ashish Chanchlani reacts To Ranveer Allahbadia First Post post India Got Latent Row Next Time Dont Crack Jokes
रणवीर अल्लाहबादिया- आशीष चंचलानी - फोटो : इंस्टाग्राम

यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ बीयरबाइसेप्स ने रविवार को अपना पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' फिर से शुरू किया। उन्हें 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के दौरान की गई अपनी अभद्र विवादित टिप्पणी के लिए लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस टिप्पणी ने बड़े पैमाने पर आक्रोश पैदा किया, जिसके कारण उनके बयानों के लिए उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं। इससे पहले आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने खास लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिस पर आशीष चंचलानी ने भी प्रतिक्रिया दी।


 

Trending Videos
Ashish Chanchlani reacts To Ranveer Allahbadia First Post post India Got Latent Row Next Time Dont Crack Jokes
रणवीर अल्लाहबादिया की पोस्ट पर आशीष चंचलानी की प्रतिक्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम

आशीष चंचलानी की प्रतिक्रिया
यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद में भी शामिल थे, क्योंकि वे पैनलिस्ट में से एक थे। अब उन्होंने रणवीर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन अगली बार जब तुम मुझसे मिलो तो कृपया मेरे पास चुटकुले मत सुनाना।' इसके बाद हाथ जोड़कर हंसने वाली इमोजी साझा की।
Sikandar: कल रात ही ऑनलाइन लीक हो गई थी 'सिकंदर', कोमल नाहटा ने बताया पाइरेसी से हुए नुकसान का पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashish Chanchlani reacts To Ranveer Allahbadia First Post post India Got Latent Row Next Time Dont Crack Jokes
रणवीर अल्लाहबादिया- आशीष चंचलानी - फोटो : इंस्टाग्राम

रणवीर की पोस्ट
इंस्टाग्राम पोस्ट में रणवीर अल्लाहबादिया ने लिखा, 'मेरे प्रियजनों को धन्यवाद। यूनिवर्स को धन्यवाद। एक नया धन्य अध्याय शुरू होता है - पुनर्जन्म।' कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने रणवीर की पोस्ट पर दो कमेंट किए- एक कमेंट में उन्होंने यूट्यूबर को मजाकिया अंदाज में ट्रोल करते हुए लिखा, 'तुम्हारी याद आई (वास्तव में नहीं)' और उसके बाद किस इमोजी लगाई। एक अन्य कमेंट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'अगर आपको बी प्राक पॉडकास्ट चाहिए तो इस कमेंट को लाइक करें।'

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Allahbadia (@beerbiceps)



Karan-Tejasswi: करण ने बताई तेजस्वी की सबसे अच्छी बात, दिलचस्प रही थी गर्लफ्रेंड की मां से पहली मुलाकात

Ashish Chanchlani reacts To Ranveer Allahbadia First Post post India Got Latent Row Next Time Dont Crack Jokes
रणवीर अल्लाहबादिया की पोस्ट पर तन्मय भट्ट की प्रतिक्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम

बी प्राक ने की थी आलोचना
तन्मय की यह टिप्पणी बी प्राक के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने रणवीर की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे घटिया कहा था। बी प्राक ने यह भी खुलासा किया कि विवाद के कारण उन्होंने रणवीर के पॉडकास्ट में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। विवाद से पहले से तय था कि बी प्राक उस हफ्ते के दौरान पॉडकास्ट का हिस्सा बनते, लेकिन विवाद के बाद बी प्राक ने पॉडकास्ट से दूरी बना ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed