{"_id":"61dfb1ce0428204af86d1fda","slug":"ashmit-patel-birthday-bigg-boss-controversial-life-riya-sen-asmit-patel-mms-leak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday: इस अभिनेत्री के साथ लीक हुआ था अश्मित पटेल का MMS, अफेयर को लेकर चर्चा में रहे अमीषा पटेल के भाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday: इस अभिनेत्री के साथ लीक हुआ था अश्मित पटेल का MMS, अफेयर को लेकर चर्चा में रहे अमीषा पटेल के भाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:43 AM IST
बॉलीवुड एक्टर और सुपर मॉडल रहे अश्मित पटेल का आज जन्मदिन है। अश्मित अमीषा पटेल के भाई हैं। अश्मित का जन्म 13 जनवरी 1978 हुआ था। अश्मित आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म ‘इंतहा’ से की थी। इसके बाद वो साल 2004 में सुपरहिट फिल्म ‘मर्डर’ में नजर आए। वैसे अश्मित का फिल्मों से ज्यादा विवादों से नाता रहा है। बिग बॉस में जाने से पहले एक एमएमएस कांड में उनका नाम काफी चर्चित रहा।
Trending Videos
2 of 5
ashmit patel
- फोटो : Instagram
लीक हुआ था एमएमएस
रिया सेन और अश्मित पटेल के अश्लील एमएमएस ने तहलका मचा दिया था। रिया के साथ उनका अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया। यह वीडियो एक होटल के कमरे में शूट किया गया था। 90 सेकेंड के इस वीडियो में इस जोड़े को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जिसके बाद दोनों को ही सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Veena Malik and Ashmit Patel
- फोटो : file photo
इस लीक हुए MMS के बाद अश्मीत को मर्डर, नजर, फाइट क्लब जैसी फिल्में मिली। अश्मित बिग बॉस के चौथे सीजन में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं। 'बिग बॉस' के घर के अंदर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक के साथ उनका अफेयर भी जमकर सुर्खियों में रहा था। वीना ने एक इंटरव्यू में कहा था- बिग बॉस सीजन 4 के दौरान अश्मित उनके अंडर गारमेंट धोते थे।
4 of 5
ashmit patel
सगाई के बाद टूटा रिश्ता
इसके बाद अश्मित पटेल का नाम महक चहल के साथ जुड़ा। अश्मित ने 2017 में महक चहल को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने सगाई कर ली थी और तभी से दोनों कई साल तक लिव-इन में रहे। हालांकि बाद में आपसी तकरार के चलते दोनों अलग हो गए और ये रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
5 of 5
ashmit patel
- फोटो : Instagram
अश्मित पटेल ने मर्डर, सिलसिले, फाइट क्लब, दिल दिया है, कुड़ियों का है जमाना, टॉस, नजर, जय हो, डोंगरी का राजा और निर्दोष जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि इनमें से एक भी फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई, इसलिए अश्मित को फेमस होने के लिए कई बार कंट्रोवर्सी का सहारा लेना पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।