फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीना मलिक से अफेयर, महक चहल संग सगाई और इस अभिनेत्री के साथ लीक हुआ था अश्मित पटेल का MMS

Wed, 13 Jan 2021 10:18 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 13 Jan 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Ashmit Patel Birthday Know About Actors Personal Lofe and Leaked MMS With Riya Sen
अश्मित पटेल - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल के भाई, अभिनेता और मशहूर मॉडल रहे अश्मित पटेल का जन्म 13 जनवरी 1978 हुआ था। अश्मित आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अश्मित पटेल फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। हालांकि उनका फिल्मी सफर खासा सफल नहीं रहा है लेकिन फिर भी वो लोगों के बीच अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से जाने जाते हैं। अश्मित के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें..

Ashmit Patel Birthday Know About Actors Personal Lofe and Leaked MMS With Riya Sen
ashmit patel

अश्मित पटेल ने 2003 में आई फिल्म 'इंतेहा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। मगर फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ज्यादा अश्मित अपने MMS के लिए चर्चाओं में रहें। अश्मित का अभिनेत्री रिया सेन के साथ MMS लीक हुआ था। साल 2005 में अश्मित और रिया करीब आए थे। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर की अफवाहों का बाजार गर्म होने लगा था। इसी दौरान दोनों वासु भगनानी की फिल्म 'सिलसिले' में साथ नजर आए।

Ashmit Patel Birthday Know About Actors Personal Lofe and Leaked MMS With Riya Sen
Mahek Chahal and Ashmit Patel

अश्मित और रिया दोनों को ही इस अश्लील MMS को लेकर बदनामी झेलना पड़ी थी। यह वीडियो एक होटल के कमरे में शूट किया गया था। 90 सेकेंड के इस वीडियो में इस जोड़े को आपत्तिजनक अवस्था में पाया गया। जिसके बाद दोनों को सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी। माना जाता है कि वीडियो खुद अश्मित ने ही इंटरनेट पर अपलोड किया था। इसके पीछे उनका मकसद महज लोकप्रियता हासिल करना ही था, क्योंकि उस समय तक रिया सेन बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम बन चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashmit Patel Birthday Know About Actors Personal Lofe and Leaked MMS With Riya Sen
Veena Malik and Ashmit Patel - फोटो : file photo

इस लीक हुए MMS के बाद अश्मित को मर्डर, नजर, फाइट क्लब जैसी फिल्में मिली। इसके बाद साल 2007 में अश्मित बिग बॉस के चौथे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए। इसी सीजन में 'बिग बॉस' के घर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक भी थीं। शो के दौरान वीना और अश्मित के अफेयर के चर्चे हुए। हालांकि बाहर आने के बाद दोनों के बीच कभी भी वो केमिस्ट्री नजर नहीं आई।

विज्ञापन
Ashmit Patel Birthday Know About Actors Personal Lofe and Leaked MMS With Riya Sen
अश्मित पटेल और महक चहल - फोटो : Twitter

इसके बाद अश्मित पटेल और अभिनेत्री महक चहल के अफेयर के किस्से भी सामने आए। महक और अष्मित ने साल 2018 में स्पेन में सगाई कर ली थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। जल्द ही ये दोनों शादी भी करने वाले थे। लेकिन आपसी मतभेद की वजह से इनकी सगाई टूट गई। बीते साल ही महक ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि दोनों के बीच विवाद काफी ज्यादा बढ़ गए थे जिसकी वजह से दोनों ने ये फैसला लिया।

पढ़ें: 'गुरु' की रिलीज को हुए 14 साल पूरे, अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की तारीफ में कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed