{"_id":"5d3904e78ebc3e6ce8642245","slug":"ashok-pandit-reaction-on-controversy-after-letter-of-49-celebs-to-pm-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीड़ हिंसा: पत्र लिखने वालों पर भड़के अशोक पंडित, बोले- अपने देश में जय श्री राम नहीं बोलेंगे...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भीड़ हिंसा: पत्र लिखने वालों पर भड़के अशोक पंडित, बोले- अपने देश में जय श्री राम नहीं बोलेंगे...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 25 Jul 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ashok pandit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भीड़ हिंसा की घटनाओं के लेकर 49 हस्तियों के हस्ताक्षर वाली एक चिट्ठी सुर्खियों में हैं। यह चिट्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी गई है, जिसमें देश के अंदर नस्लीय और जातीय धार्मिक हिंसा पर नाराजगी जताई गई है। इस चिट्ठी में डायरेक्टर मणिरत्नम के भी हस्ताक्षर थे। लेकिन बाद में इस बाद खुलासा हुआ कि मणिरत्नम ने ऐसी किसी भी चिट्ठी पर हस्ताक्षर नहीं किए। अब अशोक पंडित इन हस्तियों को बरसाती मेंढ़क बताया है।
2 of 5
Ashok Pandit
- फोटो : social media
एक टीवी शो के दौरान अशोक पंडित ने कहा, '2019 में ये बरसाती मेढक बाहर आकर फिर से शोर मचा रहे हैं। चुनाव से पहले इनसे कह दिया गया है कि निकलो बाजार में और देश को गालियां देना शुरू कर दो। ये लोग विदेशों में देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हम अपने देश में जय श्री राम नहीं बोलेंगे तो कहां बोलेंगे।'
3 of 5
Ashok Pandit
- फोटो : social media
अशोक पंडित ने पत्र लिखने वाली 49 हस्तियों को पेड एजेंट बताया और कहा कि जब भी चुनाव आने वाले होते हैं ये लोग सामने आकर मोदी सरकार के खिलाफ बोलना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएम नरेन्द्र मोदी और मणिरत्नम
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले निर्देशक मणिरत्नम की टीम ने उस चिट्ठी को खारिज कर दिया है जिसमें मणिरत्नम का भी हस्ताक्षर बताया जा रहा है। टीम के मुताबिक मणिरत्नम इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म के प्री प्रोडक्शन काम में व्यस्त हैं। उन्होंने ऐसी किसी चिट्ठी पर न तो हस्ताक्षर किया है और न ही ऐसी कोई चिट्ठी उनके सामने सपोर्ट के लिए प्रस्तुत की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
नरेंद्र मोदी
- फोटो : social media
बता दें कि पीएम मोदी को भीड़ हिंसा को लेकर जो चिट्ठी लिखी गई है उसमें साहित्य, सिनेमा, इतिहास और कला जगत की 49 हस्तियों के हस्ताक्षर हैं। इन नामों में अदूर गोपालकृष्णन, रामचंद्र गुहा, अनुराग कश्यप जैसे स्टार्स का नाम भी शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।