बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। हालांकि इसके चलते कई बार उनकी अलग अलग लोगों से ट्विटर वॉर भी देखने को मिलती है। ऐसे ही एक बार फिर स्वरा भास्कर भिड़ गई हैं निर्माता अशोक पंडित से। स्वरा ने मजदूरों की मदद के लिए एक ट्वीट किया था जिसपर अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपने तो खुद कागज दिखाने से मना कर दिया और अब दूसरों से मांग रही हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे से भिड़ गए।
ट्विटर पर स्वरा भास्कर से भिड़े अशोक पंडित, बोले- 'आपने तो खुद कागज दिखाने से मना कर दिया था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अगर आप दिल्ली या इसके आस पास स्थित श्रमिक हैं या आप ऐसे किसी श्रमिक को जानते हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश या बिहार में अपने गांव वापस जाना है तो अपने नाम, मोबाइल नम्बर, गंतव्य और अभी आप कहां हैं पूरा डिटेल इस फार्म में भरें! हमारे साथी आपकी मदद करेंगे!' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'आपने तो खुद कागज दिखाने से मना कर दिया और अब दूसरों से मांग रही हैं ! इतनी जल्दी कैसे कोई पलट सकता है? चलिए कोई बात नहीं। देर आए दुरुस्त आए !'
आपने तो खुद काग़ज़ दिखाने से मना कर दिया और अब दूसरों से माँग रही हैं !
इतनी जल्दी कैसे कोई पलट सकता है ?
चलिए कोई बात नहीं ।देर आए दुरुस्त आए ! https://t.co/6mEbugDUOQ
इस ट्वीट पर स्वरा भास्कर भड़क गईं और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'अशोक अंकल! आप लगातार मुझे साइबर स्टॉक क्यों करते रहते हैं? बहुत डरावना है। आपकी उम्र में ये सब शोभा नहीं देता। अपनी थोड़ी इज्जत करिए ! मैं एनआरसी- एनपीआर के लिए कागज दिखाने के खिलाफ थी, ट्रेन टिकट के लिए नहीं!' इस पर अशोक पंडित ने लिखा, 'स्वरा आंटी, किसी को अंकल कहने से आप छोटी नहीं हो जातीं। वैसे अर्बन नक्सलियों की आदत है कि उनके पास जब कोई जवाब नहीं होता है, तो वो व्यक्तिगत हमले करना शुरू कर देते हैं!'
स्वरा आंटी, किसी को अंकल कहने से आप छोटी नहीं हो जाती।
वैसे urban नक्सलियों की आदत है कि उनके पास जब कोई जवाब नहीं होता है, तो वो personal attacks करना शुरू कर देते हैं! मेरे दिन इतने बुरे नहीं आए हैं कि मैं आपसे obsessed रहूँ। 🙏🙏🙏 https://t.co/8Cahm3lXkH
एक और ट्वीट में स्वरा ने लिखा, 'अंकल, आपको अंकल इसलिए कह रही थी कि क्योंकि आपकी बेटी के साथ काम किया था, और मुझे वो बहुत अच्छी मालूम हुई, अच्छा राब्ता था हमारा! आपकी बेटी कि वजह से आपको इज्जत दी पर लगता है आप इज्जत के आदी नहीं! व्यक्तिगत हमला नहीं। आप लगातार मुझे टैग कर रहे हैं। ये फैक्ट है पर फैक्ट्स से तो आपको परहेज है।' इसके बाद अशोक पंडित ने लिखा, 'आंटी जी, जब कोई इंसान सही वक्त पर शादी करता है तो बच्चे बड़े हो जाते हैं ! यह तो अपनी अपनी किस्मत है ! अब अगर किसी की शादी नहीं हो रही है या वो कर नहीं रहा या रही हो तो इसका मतलब थोड़ा है की वो उम्र में छोटा या छोटी है! अच्छा तो मेरा पूरा परिवार है!'
आंटी जी जब कोई इंसान सही वक़्त पर शादी करता है तो बच्चे बड़े हो जाते हैं ! यह तो अपनी अपनी क़िस्मत है ! अब अगर किसी की शादी नहीं हो रही है या वो कर नहीं रहा या रही हो तो इसका मतलब थोड़ा है की वो उमर में छोटा या छोटी है ! अच्छा तो मेरा पूरा परिवार है ! https://t.co/cXjCIDIAuL
इसके बाद एक और ट्वीट में अशोक पंडित ने लिखा, 'कम्युनिस्टों की एक और खासियत है! जब उनके पास कोई तर्क नहीं होता है तो वो दूसरों के परिवार को बीच में लाते हैं, जिनका उस बहस से कोई लेना देना नहीं होता! लेकिन मैं आपकी निजी जिंदगी को पब्लिक्ली कभी नहीं लाऊंगा।'
कोम्युनिस्टओं की एक और ख़ासियत है!
मौत की अफवाह उड़ने के बाद सामने आईं अभिनेत्री मुमताज, बोलीं- मैं मरी नहीं हूं...
जब उनके पास कोई तर्क नहीं होता है तो वो दूसरों के परिवार को बीच में लाते हैं, जिनका उस बहस से कोई लेना देना नहीं होता! लेकिन मैं आपकी निजी ज़िंदगी को पब्लिक्ली कभी नहीं लाऊँगा।
वैसे @RubikaLiyaquat का आपके साथ शो बहुत कमाल का था! https://t.co/cXjCIDIAuL