{"_id":"5ec8d7870ceadc34b607060d","slug":"mithun-chakraborty-son-namashi-debut-with-film-bad-boy-salman-khan-release-poster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म के साथ फिल्मी रण में उतरे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी, सलमान खान ने किया पोस्टर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म के साथ फिल्मी रण में उतरे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी, सलमान खान ने किया पोस्टर रिलीज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 23 May 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बैड ब्वॉय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के शानदार निर्देशक राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म 'बैड ब्वॉय' से हिंदी फिल्मों में दो और नए कलाकार एंट्री मारने जा रहे हैं। इन दोनों कलाकारों में से एक हैं डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती और दूसरी हैं फिल्म के निर्माता साजिद कुरैशी की बेटी अमरीन कुरैशी। इन दोनों की पहली फिल्म का पोस्टर हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान ने रिलीज किया है। पोस्टर रिलीज करने के साथ सलमान ने इन दोनों नए कलाकारों को उनके करियर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
2 of 5
राजकुमार संतोषी
- फोटो : फाइल
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा, 'इस फिल्म के पोस्टर की तरह 'बैड ब्वॉय' फिल्म की कहानी भी बहुत कसी हुई और मजबूत है। फिल्म में ड्रामा, म्यूजिक, एक्शन और रोमांस जैसे एक संपूर्ण फिल्म के सारे तत्व हैं। मुझे भरोसा है कि कमर्शियल सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शक इस फिल्म को भी जरूर पसंद करेंगे।'
3 of 5
नमाशी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म के निर्माता साजिद कुरैशी भी इस फिल्म को पूरी कमर्शियल फिल्म मानते हैं। वह कहते हैं, 'बैड ब्वॉय के लिए यह हमारी पहली आधिकारिक घोषणा है। हम इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहते। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यह वर्ष 2020 की सबसे मसालेदार एंटरटेनमेंट फिल्म रहेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेटे नमाशी के साथ मिथुन
- फोटो : सोशल मीडिया
नमाशी चक्रवर्ती इस फिल्म के बारे में कहते हैं, 'बैड ब्वॉय मेरे सपने सच करने जैसी फिल्म है। राज जी और साजिद भाई जैसे लोगों के साथ किसी फिल्म से अपना करियर शुरू करना मेरे लिए एक गर्व की बात है।'
विज्ञापन
5 of 5
अमरीन कुरैशी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री अमरीन कुरैशी कहती हैं, 'बैड ब्वॉय मेरे लिए वह सब कुछ है जिसके बारे में मैंने अब तक सोचा है। यह फिल्म मेरा सपना है जो मनोरंजन से भरपूर है। सेट पर बिताया मेरा हर एक पल खुशियों से भरा था। अब इस फिल्म को सभी लोगों के सामने लाने का मुझसे इंतजार नहीं होता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।