कोरोना वायरस से एक तरफ जहां पूरा देश जंग लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कोरोना वॉरियर्स से ही जंग लड़ने को तैयार हैं। कई जगहों पर लोग सरकार और पुलिस के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई जगहों से पत्थरबाजी की भी घटनाएं सामने आई हैं। बॉलीवुड हस्तियां लगातार लोगों को जागरुक करने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में गीतकार जावेद अख्तर और निर्माता अशोक पंडित के बीच बहस हो गई।
जावेद अख्तर से भिड़े अशोक पंडित और कोरोना से आलिया-रणबीर के फेवरेट रेस्त्रां सर्वर की मौत, पांच खबरें
70 और 80 में हिंदी फिल्मों का वो दौर आया जब नायिकाओं के साथ खलनायिकाओं का भी अहम रोल होने लगा। इसी दौर में एंट्री हुई अभिनेत्री बिंदु की। उन्होंने कुछ ही वक्त में अपनी अलग पहचान बना ली। 17 अप्रैल 1941 को बिंदु का जन्म गुजरात में हुआ था।
फिल्मों में जिसने खलनायिका बनकर लोगों की जिंदगी में लगाई आग, उस अभिनेत्री को रियल लाइफ में पड़ती थीं गालियां
कोविड 19 से उपजे आपातकालीन हालात का सामना करने के लिए सिनेमा और टीवी जगत पूरी तत्परता से सक्रिय है। विभिन्न कलाकारों ने जरूरतमंदों को पैसों से लेकर राशन उपलब्ध कराकर ऐसे मुश्किल वक्त में सहारा प्रदान किया है। कलाकारों के इस नेक मकसद का शुक्रिया अदा करने के लिए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सिनटा) आगे आए कलाकारों का आभार जताया है। उन्होंने एक पोस्टर और वीडियो के माध्यम से दो दर्जन से अधिक कलाकारों के नामों को सार्वजनिक करते हुए खास अंदाज में उनके प्रयास को सराहा।
सहायक कलाकारों की मदद को उतरी सिनटा की सेना, ऋतिक रोशन के कंधे से कंधा मिलाते दिखे ये कलाकार
डॉक्टर्स पर हमला करने वालों पर सलमान के बाद अब अनुपम खेर ने जताया दुख, कहा- 'खून से सना चेहरा देखकर..'
भारत में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12,759 हो गई है। इनमें से 10,824 मामले सक्रिय हैं जबकि अब 420 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 826 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, और इस दौरान 28 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों कि इस लिस्ट में अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर चहेते रेस्त्रां सर्वर रोनाल्ड डीमेलो का नाम भी शामिल हो गया है।
कोरोना से आलिया और रणबीर के फेवरेट रेस्तरां सर्वर की मौत, अभिनेत्री ने कहा- बहुत दुखी हूं
