सब्सक्राइब करें

32 साल पहले ही इरफान खान के फैन हो गए थे आशुतोष गोवारीकर, अभिनेता ने साझा किया थ्रोबैक वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 05 May 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
ashutosh gowariker Remember Irrfan Khan With His Video Clip From The Show Bharat Ek Khoj
ashutosh gowariker, Irrfan Khan - फोटो : amar ujala

बीते हफ्ते बॉलीवुड के शानदार अभिनेता इरफान खान ने दुनिया छोड़ी दी। उनके निधन से हर कोई शोक में है। इरफान खान के फैंस और सह कालाकारों ने ना केवल उनके निधन पर शोक जताया बल्कि उनके साथ जुड़ी अपनी यादों को भी साझा कर रहे हैं। निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने भी इरफान खान से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया है और उनके निधन पर शोक जताया है। 

Trending Videos
ashutosh gowariker Remember Irrfan Khan With His Video Clip From The Show Bharat Ek Khoj
Ashutosh Gowariker - फोटो : Social Media

आशुतोष गोवारीकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इरफान खान को बेहद खास अंदाज में याद किया है। उन्होंने साल 1988 में आए इरफान खान के मशहूर और सुपरहिट सीरियल 'भारत एक खोज' से जुड़ा एक वीडियो क्लिप साझा किया है। इस वीडियो में इरफान खान और अभिनेता कुलभूषण खरबंदा बातचीत के जरिए अपने-अपने संवाद बोलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साझा करते हुए आशुतोष ने बेहद खास ट्वीट भी लिखा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ashutosh gowariker Remember Irrfan Khan With His Video Clip From The Show Bharat Ek Khoj
Ashutosh Gowariker - फोटो : Social Media

उन्होंने वीडियो के ट्वीट में लिखा, ' मैं एक कलाकार के तौर पर श्याम बेनेगल बाबू के 'भारत एक खोज' का हिस्सा था। एक दिन मैंने अकबर और उसके इतिहासकार बदायूंनी के सीन को देखा जो अनजान कलाकार ने बहुत शानदार तरीके से किया था। जब मैंने उस अनजान कलाकार का नाम पूछा तो पता चला कि उसका नाम इरफान खान है। तब से मैं उनका हमेशा के लिए फैन हो गया'।
 

ashutosh gowariker Remember Irrfan Khan With His Video Clip From The Show Bharat Ek Khoj
Irrfan Khan - फोटो : file photo

गौरतलब है कि 'भारत एक खोज' में इरफान खान ने बदायूंनी और कुलभूषण खरबंदा ने अकबर का किरदार निभाया था। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इरफान खान ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स भी किए थे। इन टीवी सीरियल्स के जरिए उन्हें अभिनय की दुनिया में खास पहचान मिली। जिसके बाद इरफान खान ने काफी शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। 

विज्ञापन
ashutosh gowariker Remember Irrfan Khan With His Video Clip From The Show Bharat Ek Khoj
Irrfan Khan - फोटो : file photo

बात करें इरफान खान के निधन की तो उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। इरफान खान लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे। निधन से पहले अचनाक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इरफान खान के निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई सितारे उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पढ़ें: कपूर खानदान का ये है वंश वृक्ष, पृथ्वीराज से शुरू परिवार की चौथी पीढ़ी में फिर आए पृथ्वीराज कपूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed