फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के लिए ज्वैलरी खरीदने वाली तमन्ना भाटिया की तस्वीर का ये है सच, जानिए कहां से निकली खबर

Tue, 05 May 2020 12:41 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 05 May 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
This is the truth of Tamannaah Bhatia picture buying jewelery for marriage
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे ऐसे हैं जिन्हें बिना अपना फोटो अखबारों में देखे चैन नहीं आता। नहीं तो एक जमाना ऐसा भी रहा है कि खुद फिल्मी सितारों को पता नहीं होता था कि उनकी कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है और कौन सी हो गई। सितारे एक समय में इतनी फिल्में कर रहे होते थे कि निर्माताओं की संस्थाओं को उन पर सीलिंग लगानी पड़ी थी, पर अब जमाना डिजिटल का है। 

This is the truth of Tamannaah Bhatia picture buying jewelery for marriage
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

सितारों की पीआर टीम अपने कलाकारों के लिए कुछ न कुछ ऐसा निकाल ही लाती है जो वायरल हो जाए जैसे कि इन दिनों वायरल हो रही है अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की पाकिस्तान के एक क्रिकेटर के साथ की तस्वीर। हिम्मतवाला, हमशक्ल्स और एंटरटेनमेंट जैसी सुपरफ्लॉप फिल्मों की हीरोइन रहीं तमन्ना को प्रभास की फिल्म बाहुबली का काफी फायदा साउथ में मिला लेकिन हिंदी सिनेमा बनाने वालों ने उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं दी। 

This is the truth of Tamannaah Bhatia picture buying jewelery for marriage
तमन्ना भाटिया - फोटो : फाइल

अपने नाम की अंग्रेजी वर्तनी में उन्होंने दो ए और दो एन के अलाव एक एच भी जोड़ा लेकिन ज्योतिष का अंक शास्त्र मुंबई में उनके काम नहीं आ रहा। तमन्ना की टीम उन्हें चर्चा में बनाए रखने के लिए अलग-अलग शिगूफे छोड़ती रहती है। इस बार ये टीम उनके लिए निकाल लाई है अब्दुल रज्जाक जैसे नामी पाकिस्तानी क्रिकेटर की एक तस्वीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
This is the truth of Tamannaah Bhatia picture buying jewelery for marriage
तमन्ना भाटिया - फोटो : फाइल

सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रही इस तस्वीर में वह पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ किसी ज्वैलरी शॉप में नजर आ रही हैं। तमन्ना की ही टीम ने पहले ये अफवाह उड़ाई कि हो न हो दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करने का मूड बना रहे हैं लेकिन फैक्ट चेक करने पर पता चलता है कि यह तस्वीर साल 2017 में दुबई में हुए एक इवेंट की है जिसमें तमन्ना और अब्दुल रज्जाक ज्वैलरी शॉप पहुंचे थे।  

विज्ञापन
This is the truth of Tamannaah Bhatia picture buying jewelery for marriage
तमन्ना भाटिया - फोटो : फाइल

मौजूदा समय की बात करें तो तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने घर में हैं और वह लॉकडाउन के दौरान क्वारंटाइन का पालन कर रही हैं। इस दौरान वह घर में कुकिंग से लेकर साफ सफाई कर रही हैं। उनकी एक हिंदी फिल्म 'बोले चूड़ियां' रिलीज की कतार में है।

32 साल पहले ही इरफान खान के फैन हो गए थे आशुतोष राणा, अभिनेता ने साझा किया थ्रोबैक वीडियो
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed