सेलेब्स द्वारा आयोजित 'I For India' कॉन्सर्ट में शाहरुख खान एक गाने पर परफॉर्म करते नजर आए। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। लेकिन गाने से ज्यादा शाहरुख की चर्चा उनके घर को लेकर होने लगी। दरअसल शाहरुख खान के घर मन्नत के अंदर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
शाहरुख खान के घर दिखा 'गणपति' और 'कुरान' का मिलन, इंटरनेट पर वायरल हुई 'मन्नत' के अंदर की ये खूबसूरत तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर की खास बात ये है कि इसमें भगवान गणेश की प्रतिमा और कुरान एक साथ रखे गए हैं। इसे लेकर फैंस SRK की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा- 'अब भाई लॉकडाउन में मुझे गाते हुए भी झेलना पड़ेगा। अबराम कह रहे हैं कि पापा बस बहुत हो गया। पर सब सही हो जाएगा।'
जैसे ही फैंस की नजर पीछे रखी भगवान गणेश की मूर्ति और कुरान पर पड़ी। फैंस उनकी तारीफ करने लगे। एक यूजर ने शाहरुख की तारीफ करते हुए लिखा- गणेश भी मिलेगा, कुरान भी मिलेगा, ये SRK का मन्नत है साहब, यहां आपको हर धर्म मिलेगा।
Ganesh bhi milega, Quran bhi milega... Ye SRK ka Mannat hai sahab, yaha aapko har dharm milega.
The image that truly described #IForIndia @iamsrk 🙏🙏 pic.twitter.com/mxZh2ilJmx
वहीं एक यूजर ने लिखा- मजहब ना पूछ मुझसे मेरे ऐ दोस्त, मजहब से पहचान में रखता नहीं हूं। क्योंकि अगर मैं अल्लाह पर यकीन रखता हूं, तो भगवान पर भी भरोसा करता हूं। एक ने लिखा- गणपति की मूर्ति बाएं और कुरान दाएं, शाहरुख खान हैं भारत की शान।
मज़हब ना पूछ मुझसे मेरे ऐ दोस्त
मज़हब से पहचान में रखता नहीं हूं
क्यों की अगर मैं अल्लाह पर यकीन रखता हूँ
तो भगवान पर भी भरोसा करता हूं । @iamsrk 🙏 pic.twitter.com/YAWPQKWD2p
शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। शाहरुख खान इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन फिर 'मन्नत' रखा। बंगले के इंटीरियर के साथ स्टाइलिंग का काम खुद गौरी ने किया है। शाहरुख खान के तीन बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान अपने बच्चों के साथ भी अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं।