फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gulshan Kumar Birthday: मंदिर के बाहर इस वजह से गुलशन कुमार पर दागी गईं थी गोलियां, जानिए क्या हुआ था उस दिन

Tue, 05 May 2020 11:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 May 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Gulshan Kumar Birth Anniversary: Gulshan Kumar was shot dead as he came out of a Shiva temple in Mumbai Underworld gangster Dawood Ibrahim
गुलशन कुमार जन्मदिन - फोटो : Twitter

5 मई का दिन बेहद खास है। ये वो दिन था जब संगीत की दुनिया का सरताज इस दुनिया में आया था। गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) ने संगीत की दुनिया में जितना नाम कमाया शायद आज किसी के नसीब में न हो। इसी शोहरत की बदौलत वह कहे गए कैसेट किंग। गुलशन कुमार शुरुआती समय में अपने पिता के साथ जूस की दुकान चलाते थे। इसके बाद ये काम छोड़ उन्होंने दिल्ली में ही कैसेट्स की दुकान खोली जहां वो सस्ते में गानों की कैसेट्स बेचते थे। यही से शुरू हुआ सफर आज तक जारी है।

Gulshan Kumar Birth Anniversary: Gulshan Kumar was shot dead as he came out of a Shiva temple in Mumbai Underworld gangster Dawood Ibrahim
गुलशन कुमार - फोटो : Social Media

12 अगस्त, 1997 का दिन हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काला दिन कहा जाता है। इसी दिन सुबह के करीब साढे आठ बजे गुलशन कुमार पूजा करने मंदिर गए हुए थे जहां गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। अंधेरी के जीतेश्वर महादेव मंदिर के सामने गुलशन कुमार को एक के बाद एक 16 गोलियां मार दी गईं। उनकी जान तुरंत चली गई। मौत से पहले गुलशन कुमार ने सुबह सात बजे एक प्रोड्यूसर को फोन किया था।

Gulshan Kumar Birth Anniversary: Gulshan Kumar was shot dead as he came out of a Shiva temple in Mumbai Underworld gangster Dawood Ibrahim
gulshan kumar

क्या हुआ था उस दिन
इंडिया टुडे की एक स्टोरी के मुताबिक उस दिन 42 साल के गुलशन कुमार हाथ में पूजा की सामाग्री लिए, माला जपते हुए मंदिर की ओर से आ रहे थे। मंदिर गुलशन कुमार के घर से करीब एक किलोमीटर से भी कम की दूरी पर था। गुलशन कुमार मंदिर में पूजा करके बाहर निकल रहे थे तभी उन्हें अपनी पीठ पर बंदूक की नाल महसूस हुई। उन्होंने सामने एक शख्स को हाथ में बंदूक लिए देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulshan Kumar Birth Anniversary: Gulshan Kumar was shot dead as he came out of a Shiva temple in Mumbai Underworld gangster Dawood Ibrahim
gulshan kumar

जैसे ही गुलशन कुमार कुछ कह पाते। बंदूक से उन पर 16 राउंड फायरिंग कर दी गई। उनकी गर्दन और पीठ में 16 गोलियां लगी थीं। गुलशन कुमार के ड्राइवर अपने मालिक को बचाने के लिए हत्यारों पर कलश फेंकते रहे लेकिन हत्यारें नहीं रुके। उन्होंने ड्राइवर के पैर पर भी गोली चलाई, जिससे वो वहीं जख्मी हो गया। देखते ही देखते उनकी जान चली गई।

विज्ञापन
Gulshan Kumar Birth Anniversary: Gulshan Kumar was shot dead as he came out of a Shiva temple in Mumbai Underworld gangster Dawood Ibrahim
gulshan kumar

जानकारी के मुताबिक अबु सलेम ने गुलशन कुमार को मारने की जिम्मेदारी दाऊद मर्चेंट और विनोद जगताप नाम के शार्प शूटरों को दी थी। 9 जनवरी 2001 को विनोद जगताप ने कुबूल किया कि उसने ही गुलशन कुमार को गोली मारी। साल 2002 को विनोद जगताप को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। विनोद जगताप अभी भी जेल में ही है, लेकिन दाऊद मर्चेंट 2009 में परोल पर रिहाई के दौरान फरार हो गया और बांग्लादेश भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में संगीतकार नदीम को अभियुक्त बनाया था। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के बाद कहा था कि हत्या के लिए फिल्मी हस्तियां और माफिया के लोग जिम्मेदार थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed