{"_id":"5be18b10bdec2269407efd85","slug":"ashutosh-rana-and-renuka-sahane-love-story-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे आशुतोष राणा, महेश भट्ट ने बेइज्जत कर सेट से निकाल दिया था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादीशुदा एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे आशुतोष राणा, महेश भट्ट ने बेइज्जत कर सेट से निकाल दिया था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
ashutosh rana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री को 'जख्म', 'दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले आशुतोष राणा 10 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैंं। आशुतोष अलग किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से अपना करियर शुरू करने वाले आशुतोष मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। फिल्म 'दुश्मन' में साइको किलर का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।
आशुतोष राणा
आशुतोष पूजा-पाठ करने वाले धार्मिक इंसान है। वो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अपने गुरु के कहने पर ही फिल्म जगत में आए थे और अब तक 30 से अधिक फिल्मों और कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। आशुतोष की जिंदगी में एक दिन ऐसा भी आया था जब उन्हें सेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
आशुतोष राणा
आज वही आशुतोष राणा अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में तहलका मचा रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनछुए पल । आशुतोष ने एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर की बात सुनाते हुए बताया था कि एक बार वो फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट से मिलने गए थे। भारतीय परंपरा के अनुसार, उन्होंने महेश भट्ट के पांव छू लिए। पांव छूते ही वो भड़क उठे क्योंकि उन्हें पैर छूने वालों से बहुत नफरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आशुतोष राणा
उन्होंने आशुतोष को अपने फिल्म सेट से बाहर निकलवा दिया। इतना ही नहीं वो अपने सहायक निर्देशकों पर भी काफी गुस्सा हुए कि आखिर उन्होंने उसे कैसे फिल्म के सेट पर घुसने दिया। आशुतोष ने कहा कि इतने अपमान के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वो जब भी महेश भट्ट मिलते या कहीं दिखते हैं तो लपक कर उनके पैर छू लेते हैं। उन्होंने बताया कि आखिर महेश भट्ट ने एक दिन उनसे पूछ ही लिया कि वो उनके पैर क्यों छूते हैं जबकि उन्हें इससे नफरत है।
विज्ञापन
आशुतोष राणा
आशुतोष ने जवाब दिया कि बड़ों के पैर छूना उनके संस्कार में है जिसे वो नहीं छोड़ सकते। आशुतोष ने कहा इस पर महेश भट्ट ने उन्हें गले से लगा लिया और टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' में गुंडे का पहला रोल दिया। बाद में आशुतोष ने महेश भट्ट के साथ कई फिल्मों में काम किया जिसमें 'जख्म', 'दुश्मन' प्रमुख हैं। एनएसडी के छात्र रहे आशुतोष राणा कहते हैं कि वो मध्यप्रदेश के रहने वाले एक सामान्य से छात्र थे और एलएलबी की पढ़ाई के बाद वकालत में अपना करियर बनाना चाहते थे।