फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शादीशुदा हीरोइन पर आया था आशुतोष राणा का दिल, सेट से धक्के मारकर निकाल दिए गए थे

Fri, 10 Nov 2017 12:43 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Fri, 10 Nov 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
ashutosh rana birthday special story know about his unknown facts
आशुतोष राणा

'जख्म', 'दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का मन जीतने वाले आशुतोष राणा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से अपना करियर शुरू करने वाले आशुतोष मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। फिल्म 'दुश्मन' में साइको किलर का किरदार निभाकर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।

ashutosh rana birthday special story know about his unknown facts
आशुतोष राणा

आशुतोष अलग किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। आशुतोष पूजा-पाठ करने वाले धार्मिक इंसान है। उन्हें पूजा-पाठ का बहुत शौक है। वो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। वो अपने इस शौक को अपनी आस्था तथा धार्मिक विश्वास का रूप मानते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अपने गुरु के कहने पर ही फिल्म जगत में आए थे और अब तक 30 से अधिक फिल्मों तथा कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं।

पढ़ें- छोटी ड्रेस में ऐश्वर्या की ऐसी तस्वीरें आईं सामने, अभिषेक को कहना पड़ा- 'डिलीट कर दो फोटो'

ashutosh rana birthday special story know about his unknown facts
आशुतोष राणा

आशुतोष की जिंदगी में एक दिन ऐसा भी आया था जब उन्हें सेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। आज वही आशुतोष राणा अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में तहलका मचा रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनकहे पलों के बारे में। आशुतोष ने एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर की बात सुनाते हुए बताया था कि एक बार वो फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट से मिलने गए थे।

पढ़ें- Bigg Boss 11: बाहर टास्क कर रहे थे घरवाले, बंदगी-पुनीश को मिला मौका और तोड़ दीं सारी हदें

विज्ञापन
विज्ञापन
ashutosh rana birthday special story know about his unknown facts
आशुतोष राणा

भारतीय परंपरा के अनुसार, उन्होंने महेश भट्ट के पांव छू लिए। पांव छूते ही वो भड़क उठे क्योंकि उन्हें पैर छूने वालों से बहुत नफरत थी। उन्होंने आशुतोष को अपने फिल्म सेट से बाहर निकलवा दिया। इतना ही नहीं वो अपने सहायक निर्देशकों पर भी काफी गुस्सा हुए कि आखिर उन्होंने उसे कैसे फिल्म के सेट पर घुसने दिया।आशुतोष ने कहा कि इतने अपमान के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 

विज्ञापन
ashutosh rana birthday special story know about his unknown facts
आशुतोष राणा

जब भी महेश भट्ट मिलते या कहीं दिखते हैं तो वह लपक कर उनके पैर छू लेते हैं। उन्होंने बताया कि आखिर महेश भट्ट ने एक दिन उनसे पूछ ही लिया कि वो उनके पैर क्यों छूते हैं जब कि उन्हें इससे नफरत है। आशुतोष ने जवाब दिया कि बड़ों के पैर छूना उनके संस्कार में है जिसे वो नहीं छोड़ सकते। आशुतोष ने कहा इस पर महेश भट्ट ने उन्हें गले से लगा लिया और टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' में उन्हें गुंडे का पहला रोल दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed