अभिनेता शाहरुख खान की कंपनी की ओर से नेटफ्लिक्स के लिए तैयार एक सीरीज को लेकर पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर और शाहरुख खान के प्रशंसकों के बीच ट्विटर पर तकरार जारी है। पाकिस्तान के ट्विटर यूजर भी इसे लेकर टिप्पणी कर रहे हैं।
शाहरुख खान से चिढ़ी पाक सेना और विवेक ओबेरॉय हुए ट्रोल सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 के दशक की मशहूर हीरोइन और प्लेबैक सिंगर विजेयता पंडित का जन्म 25 अगस्त 1967 को हुआ था। विजेयता ने 1980 में आई फिल्म 'लव स्टोरी' में 'पिंकी' का रोल निभाया था । फिल्म में उनके हीरो कुमार गौरव थे । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी । विजेयता और कुमार गौरव की जोड़ी ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी बनी । विजेयता लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं लाइम लाइट से भी दूर हैं । पति की मौत के बाद से विजेयता आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं।
पहली फिल्म से ही बदल गई थी इस एक्ट्रेस की जिंदगी, पति की मौत के बाद इस तरह जिंदगी बिताने को मजबूर
राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ था। राजीव कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म एक जान एक हम से की थी। राम तेरी गंगा मैली फिल्म में राजीव कपूर ने लीड रोल निभाया था। क्या आपको पता है कि एक फिल्म को लेकर राज कपूर और उनके छोटे बेटे राजीव कपूर के बीच अनबन हो गई थी?
ताउम्र छोटे बेटे राजीव से खराब रहे राज कपूर के रिश्ते, मौत पर कम नहीं हो पाई दोनों के बीच दूरियां
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर नेस्तनाबूद करने वाले चर्चित बालाकोट हमले पर फिल्म बनाने का ऐलान हो गया है। तीन भाषाओं में बनने जा रही फिल्म बालाकोट – ट्रू स्टोरी बनाने का ऐलान अभिनेता और निर्माता विवेक ओबेरॉय ने किया है। लेकिन इस ऐलान के बाद वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।
विंग कमांडर अभिनंदन पर फिल्म बनाने का ऐलान करते ही ट्रोल हुए विवेक ओबेरॉय, यूजर बोला- रहम भाई...
फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं जान्हवी कपूर हाल ही में एक बुक लॉन्च कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम में जान्हवी के देसी लुक ने सभी का दिल जीत लिया। हालांकि इस दौरान जान्हवी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब खरी खोटी सुना दी।
बुक लॉन्च इवेंट में दिखा जान्हवी कपूर का खूबसूरत अंदाज, लेकिन इस बड़ी गलती की वजह से हो गईं ट्रोल