फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, इतने करोड़ रुपये से की असम की आर्थिक सहायता

Tue, 18 Aug 2020 05:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 18 Aug 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Assam floods Sarbananda Sonowal praises Akshay Kumar for donate one crore rupees in Assam flood relief
अक्षय कुमार - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा लोगों की मदद करने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। वह कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए कई मौकों पर आर्थिक मदद दे चुके हैं। अब अक्षय कुमार बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने इन दिनों बाढ़ से तबाही झेल रहे असम राज्य को आर्थिक मदद की है।

Assam floods Sarbananda Sonowal praises Akshay Kumar for donate one crore rupees in Assam flood relief
अक्षय कुमार - फोटो : social media

इन दिनों देश के कई राज्य हैं जो बाढ़ की मार झेल रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा असम और बिहार में बाढ़ ने तबाही मचाई है। यहां लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में अक्षय कुमार ने असम को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है। इस बात की जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Assam floods Sarbananda Sonowal praises Akshay Kumar for donate one crore rupees in Assam flood relief
सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : सोशल मीडिया

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार को आर्थिक मदद देने के लिए धन्यवाद किया है और उनके सहयोग की तारीफ की है। सर्बानंद सोनोवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अक्षय कुमार जी का असम बाढ़ राहत के लिए एक करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए शुक्रिया। आपने हमेशा संकट के समय सहानुभूति और समर्थन दिखाया है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Assam floods Sarbananda Sonowal praises Akshay Kumar for donate one crore rupees in Assam flood relief
सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आगे लिखा, 'असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।' सोशल मीडिया पर सर्बानंद सोनोवाल का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार के फैंस उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं, साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। याद दिला दें कि इसके पहले अक्षय कुमार कोरोना की मार झेल रहे लाखों लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Assam floods Sarbananda Sonowal praises Akshay Kumar for donate one crore rupees in Assam flood relief
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए अक्षय कुमार हमेशा से आगे रहे हैं। वह हर तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। कोरोना वायरस की महामारी की शुरुआत में उन्होंने पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की थी। इसके अलावा अक्षय कुमार बीएमसी को भी कई तरह से मदद दे चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने मुंबई पुलिस के कोविड-19 लक्षणों का जल्द पता लगाने में सक्षम 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स तोहफे में दिए थे।

पढ़ें: करण जौहर के खिलाफ कंगना रनौत ने सरकार से की ये अपील, लगाया पाकिस्तान को सपोर्ट करने का आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed