फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asur 2: पुराणों की कथाओं को आज से जोड़ने लौट रहा ‘असुर’, शुरू हुई वेब सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग

Sat, 19 Jun 2021 01:23 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Jun 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
Asur 2 Shooting Started From Today Arshad Warsi Sharib Hashmi
सीरीज असुर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वॉयकॉम 18 की अरसे से रुकी रही गाड़ी झट से चल पड़ी है। फिल्म प्रोडक्शन में उसने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ का धमाका किया है। उसकी डिजिटल शाखा टिपिंग प्वाइंट की एंथलॉजी ‘रे’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। और उसके अपने ओटीटी वूट की सबसे चर्चित वेब सीरीज रही ‘असुर’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित ‘द फैमिली मैन 2’ के रिव्यू में इसके किरदार जे के तलपडे को लेकर सीरीज का स्पिन ऑफ बनाने के सुझाव को भी इसके मेकर्स ने लपक लिया है। लेकिन, वह तो जब होगा तब होगा, वेब सीरीज ‘असुर’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होते ही शारिब हाशमी का वह किरदार भी लोगों को याद आने लगा है जो उन्होंने इस सीरीज के पहले सीजन में निभाया था।



वेब सीरीज ‘असुर’ का पहला सीजन भारत में पिछले साल कोरोना संक्रमण के रफ्तार पकड़ने से ठीक पहले रिलीज हुआ था। अरशद वारसी, बरुन सोबती, अनुप्रिया गोयनका, ऋद्धि डोगरा, शारिब हाशमी, अमेय वाघ, पवन चोपड़ा, गौरव अरोड़ा, दीपक काजिर, विशेष बंसल, देव्यांश तापुरिया जैसे कलाकारों से सजी इस सीरीज ने लोगों को न सिर्फ अपने कथ्य से चौंकाया था बल्कि इसने उस कथाशैली को भी हिंदी डिजिटल मनोरंजन जगत में स्थापित किया जिसमें पौराणिक संदर्भों को आधुनिक जीवन में घोलकर एक रोचक काल्पनिक कहानी कही जाती है।

Asur 2 Shooting Started From Today Arshad Warsi Sharib Hashmi
सीरीज असुर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरव शुक्ला, विनय छावल व निरेन भट्ट की लिखी सीरीज के पहले सीजन को ओनी सेन ने निर्देशित भी बहुत अच्छे तरीके से किया था। ‘अमर उजाला’ की समीक्षा में इसे चार स्टार मिले थे। वेब सीरीज ‘असुर’ कहती है, अंत: अस्ति आरंभ अर्थात अंत ही आरंभ की शुरुआत है। सीरीज के पहले सीजन के पांचवें एपीसोड में एक संवाद सुनने को मिला था, “आज की तारीख में अच्छा होना सबसे बुरी बात है।”

Asur 2 Shooting Started From Today Arshad Warsi Sharib Hashmi
सीरीज असुर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीरीज की अब तक की कहानी के मुताबिक वाराणसी में कर्मकांड कराने वाले ब्राह्मण की हत्या उसका बेटा ही कर देता है। उसे श्रीमद्भगवतगीता कंठस्थ है। लेकिन, पिता उसे असुर कहता था। आईक्यू लेवल उसका 139 है। सीबीआई की फोरेंसिक टीम के मुखिया धनंजय राजपूत को खेत में लटकाई गई एक लाश मिलती है, जिसकी तर्जनी उंगली कटी हुई है। ऐसे कुछ कत्ल और में हो चुके हैं। निखिल जो कभी धनंजय के साथ काम करता था, सीबीआई से इस्तीफा देकर अमेरिका में एफबीआई में काम कर रहा है। सीबीआई चीफ शशांक अवस्थी उसे बार बार वतन लौट आने के लिए कहता रहता है। हत्याओं का सिलसिला जारी रहता है तो निखिल भारत आ भी जाता है और आते ही धनंजय को अपनी पत्नी के कत्ल के जुर्म में गिरफ्तार करा देता है। धनंजय भी इस बात से हैरान है कि महिला की जिस विकृत लाश का उसने पोस्टमार्टम किया, वह उसकी पत्नी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asur 2 Shooting Started From Today Arshad Warsi Sharib Hashmi
सीरीज असुर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूसरी वेब सीरीज के मुकाबले वेब सीरीज ‘असुर’ का प्रोडक्शन बजट बहुत कम था। लेकिन, इस सीरीज को लोगों ने इसके कथा कौशल के वजह से पसंद किया। सुरों और असुरों के संग्राम, विष्णु पुराण की कहानियां, कलि का कल्कि को अवतार लेने के लिए संदेश भेजना, सब बहुत करीने से कहानी में बुना गया था। सीरीज की राइटिंग टीम ने अब जाकर इसके दूसरे सीजन की कहानी पूरी कर ली है। और, ओटीटी वूट के सूत्रों की मानें तो वेब सीरीज ‘असुर’ के सीजन 2 की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Asur 2 Shooting Started From Today Arshad Warsi Sharib Hashmi
सीरीज असुर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज ‘असुर’ में अरशद वारसी का डिजिटल डेब्यू हुआ और उन्होंने इसके पहले सीजन में काम भी काफी शानदार किया है। सीरीज की राइटिंग और डायरेक्शन टीम में पिछली बार कहीं भी अनुराग कश्यप या इम्तियाज अली बनने की कोशिश नहीं की थी। सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की खबर ने डिजिटल दुनिया के दर्शकों में एक अलग ही रोष भर दिया है। इस बारे में वूट का कोई अधिकारी खुलकर तो कुछ नहीं बोल रहा है लेकिन पता यही चला है कि वेब सीरीज ‘असुर’ का दूसरा सीजन इस साल दिवाली के आसपास रिलीज हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed