फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अथिया शेट्टी ने बेहद खास अंदाज में केएल राहुल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'माइ पर्सन...'

Sat, 18 Apr 2020 06:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 18 Apr 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Athiya Shetty wish KL Rahul birthday with special photo
Athiya Shetty, KL Rahul - फोटो : social media

लंबे समय से मीडिया और सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें हैं अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी मशहूर भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों को बहुत बार साथ में देखा गया है। हालांकि इन ने दोनों कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषण और बयान नहीं दिया है, लेकिन अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक बार फिर से बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। 

Athiya Shetty wish KL Rahul birthday with special photo
Athiya Shetty - फोटो : file photo

दरअसल केएल राहुल का जन्मदिन 18 अप्रैल को होता है। वह आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन इस बीच जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं वह बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अथिया शेट्टी हैं। उन्होंने केएल राहुल को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

Athiya Shetty wish KL Rahul birthday with special photo
kl rahul - फोटो : instagram

अथिया शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी केएल राहुल के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अथिया राहुल के कंधे में सिर रखकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अथिया शेट्टी ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माइ पर्सन...'। सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। केएल राहुल और अथिया के फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

happy birthday, my person 🤍 @rahulkl

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Athiya Shetty wish KL Rahul birthday with special photo
athiya shetty - फोटो : social media

गौरतलब है कि अथिया और केएल राहुल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों अभिनेता सुनील शेट्टी ने इन दोनों के रिश्ते को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। एक आयोजन में पहुंचे सुनील शेट्टी से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो जानें उन्होंने क्या कहा। बेटी के रिलेशनशिप स्टेटस पर सुनील शेट्टी ने कहा कि 'मैं उसकी जगह रिलेशनशिप में नहीं हूं। आपको अथिया से इस बारे में पूछना चाहिए।' 

विज्ञापन
Athiya Shetty wish KL Rahul birthday with special photo
KL Rahul and Athiya Shetty - फोटो : file photo

सुनील शेट्टी से आगे पूछा गया कि 'अगर अथिया की डेटिंग की अफवाह सही हैं तो क्या वह उस रिश्ते को स्वीकार करेंगे?' सुनील शेट्टी ने कहा, 'आप आकर मुझे बताइएगा अगर ऐसा हुआ तो। हम बैठकर इस पर बातें करेंगे।' इससे पहले भी मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा था कि 'समय बदल गया है। मुझे बच्चों की पसंद पता है। मुझे अहान की गर्लफ्रेंड पसंद है। मुझे उससे भी प्यार है जिसे अथिया देख रही है। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है, माना (सुनील शेट्टी की पत्नी) को भी कोई समस्या नहीं है और वो खुश हैं।' हालांकि यहां सुनील शेट्टी ने अथिया के लिए किसी का नाम नहीं लिया।


पढ़ें: 'उत्तर रामायण' और 'श्रीकृष्णा' की भी होगी वापसी, जानिए कब शुरू होंगे दूरदर्शन पर ये दोनों शो

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed