फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धारा 370 पर आतिफ असलम का बयान और जया प्रदा से धक्का-मुक्की सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बडी़ खबरें

Thu, 08 Aug 2019 06:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 08 Aug 2019 06:48 AM IST
विज्ञापन
Atif Aslam on Article 370 and Jaya Prada Pushes Into BJP Headquarters top entertainment news
Atif Aslam, Jaya Prada - फोटो : Social Media

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के ऐलान के बाद से ही पूरे देश में लोगों के रिएक्शन सामने आए। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी बौखलाहट देखने को मिली। ऐसे में सीमा पार के कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया और भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। इस लिस्ट में अब नया नाम जुड़ा है आतिम असलम का। आतिफ ने लिखा- 'इसके साथ ही मैं कश्मीरियों के साथ हो रही हिंसा और उत्पीड़न की भी निंदा करता हूं। अल्लाह कश्मीर और पूरी दुनिया के मासूमों की रक्षा करे।'



पढ़ें: आतिफ असलम ने जम्मू-कश्मीर को लेकर दिया बयान, यूजर बोला- 'अपना देश देखो, यहां मोदी जी हैं..'

Atif Aslam on Article 370 and Jaya Prada Pushes Into BJP Headquarters top entertainment news
दादा कोंडके - फोटो : social media

मराठी फिल्मों का एक ऐसा अभिनेता जिसने सेंसर बोर्ड को अपनी फिल्मों के टाइटिल को लेकर रुला कर रख दिया। दोहरे अर्थों वाले इन टाइटल को सेंसर बोर्ड तमाम कोशिशें करके भी बैन नहीं कर पाया। हम बात कर रहे हैं अभिनेता दादा कोंडके की। मराठी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता और निर्माता दादा कोंडके का जन्म 8 अगस्त 1932 को हुआ था। उन्हें आम आदमी के हीरो के रूप में जाना जाता है। कोंडके की नौ फिल्में 25 सप्ताह तक सिनेमाघरों में चलीं। यह गिनीज बुक में एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज है। 

पढ़ें: इस अभिनेता की फिल्मों के टाइटल से शरमा जाता था सेंसर बोर्ड, इंदिरा गांधी का उड़ाते थे मजाक

Atif Aslam on Article 370 and Jaya Prada Pushes Into BJP Headquarters top entertainment news
sonakshi sinha - फोटो : Social Media

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना बीते दिनों विवादों में आई थी। फिल्म के खिलाफ दिल्ली के एक सेक्सोलॉजिस्ट डॉ विजय एबॉट ने हाईकोर्ट में स्टे ऑर्डर सूट फाइल किया था, इसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। डॉ विजय ने इसके लिए टी सीरीज और फिल्म की डायरेक्टर शिल्पी दासगुप्ता को एक नोटिस भी भेजा था। इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ‘खानदानी शफाखाना’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया।

पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा के लिए आई खुशखबरी, फिल्म 'खानदानी शफाखाना' पर हाईकोर्ट ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
Atif Aslam on Article 370 and Jaya Prada Pushes Into BJP Headquarters top entertainment news
Nirahua With PM Modi - फोटो : instagram

5 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐलान किया। इस फैसले से देश की  जनता के साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुशी जताई। अब इस पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ का रिएक्शन सामने आया है।

पढ़ें: 370 को हटाने पर आया भोजपुरी एक्टर निरहुआ का बयान, बोले- पहली बार आतंकी सोच रहे हैं...

विज्ञापन
Atif Aslam on Article 370 and Jaya Prada Pushes Into BJP Headquarters top entertainment news
Jaya Prada - फोटो : Ani

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा गया था। यहां दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस और भाजपा नेता जया प्रदा के साथ धक्का-मुक्की हुई।

पढ़ें: जया प्रदा के साथ भाजपा मुख्यालय में धक्का-मुक्की, सुषमा स्वराज को देने पहुंची थीं श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed