{"_id":"5ff97a6f8ebc3e2e25748893","slug":"atul-agnihotri-was-afraid-of-salman-khan-after-falling-in-love-with-alvira-thats-how-they-got-married","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलवीरा से प्यार करने के बाद सलमान खान से डरने लगे थे अतुल अग्निहोत्री, फिर ऐसे हुई दोनों की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अलवीरा से प्यार करने के बाद सलमान खान से डरने लगे थे अतुल अग्निहोत्री, फिर ऐसे हुई दोनों की शादी
बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान का पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। उनकी बहन अर्पिता खान को छोड़ दें तो सभी फिल्मों में एक्टिव हैं। हालांकि सलमान की दूसरी बहन अलवीरा कॉस्ट्यूम डिजाइनर और प्रोड्यूसर हैं , लेकिन वो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। अर्पिता तो फिर भी अक्सर कैमरे के सामने नजर आ जाती हैं, लेकिन अलवीरा बॉलीवुड से जुड़े होने के बाद भी उससे अलग रहती हैं। अलवीरा ने एक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी रचाई है। तो चलिए आज आपको बताते हैं सलमान की बहन अलवीरा और एक्टर अतुल अग्निहोत्री की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में।
2 of 6
atul agnihotri alvira
बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा की लव स्टोरी की शुरूआत उस फिल्म से हुई थी जिसमें सलमान खान हीरो थे और अलवीरा असिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं। शूटिंग के दौरान ही वो अतुल के करीब आ गई थीं। हालांकि पहले अलवीरा और अतुल में दोस्ती हुई थी, लेकिन शूटिंग के साथ साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
3 of 6
अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा
अतुल बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं, लेकिन उन्होंने बहुत कम फिल्मो में ही एक्टिंग की है। एक्टिंग के बाद अतुल डायरेक्शन और प्रोडक्शन के फील्ड में उतर आए। वो एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के कजिन भी हैं। अतुल ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। जबकि फिल्मी बैकग्राउंड होने के बाद भी अलवीरा ने अपने करियर की शुरूआत एक्टिंग से नहीं बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। अतुल की पहली फिल्म 'सर' साल 1993 में आई थी। वहीं अलवीरा ने भी अपने करियर की शुरूआत 1993 में सलमान की फिल्म 'जागृति' से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अतुल अग्निहोत्री
अतुल और अलवीरा की मुलाकात फिल्म 'जॉगृति' के सेट पर जब हुई तो उनके दिल में कुछ कुछ होने लगा था। दरअसल ये इनकी पहली मुलाकात नहीं थी। दोनों सबसे पहले एक बार ऐड की शूटिंग पर मिले थे। उस दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी लेकिन प्यार होना बाकी था। इसके बाद 'जागृति' फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। दोनों ही एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
अतुल अग्निहोत्री , अलवीरा खान
- फोटो : social media
गौरतलब है कि अतुल को अलवीरा से प्यार करने के बाद सलमान खान से डर लगने लगा था। उन्हें लगता था कि शायद सलमान कभी भी उनकी और अलवीरा की शादी के लिए तैयार नहीं होंगे। हालांकि जब सलमान को अलवीरा और अतुल के रिश्ते की बात पता चली तो वो बिल्कुल नॉर्मल रहे और अलवीरा को शादी के लिए अपनी रजामंदी दे दी। हालांकि सलमान के परमिशन के बाद भी उन्हें सलीम खान के परमिशन की चिंता थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।