{"_id":"6318af936fd7fc2712208e49","slug":"atul-khatri-tweet-on-ranbir-kapoor-alia-bhatt-movie-to-rename-brahmastra-files-vivek-agnihotri-responded","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर कॉमेडियन ने विवेक अग्निहोत्री पर कसा तंज, डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर कॉमेडियन ने विवेक अग्निहोत्री पर कसा तंज, डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि फिल्म की अच्छी ओपनिंग की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर 'ब्रह्मास्त्र' को बायकॉट करने की बात भी की जा रही है, जिसकी वजह से कुछ लोगों का मानना है कि इससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है। इस बीच फिल्म का बहिष्कार करने वाले लोगों पर कॉमेडियन अतुल खत्री ने कुछ ऐसा कह दिया है कि विवेक अग्निहोत्री उनकी बात पर भड़क उठे।
2 of 4
अतुल खत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अतुल खत्री ने विवेक की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के कारोबार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि निर्माताओं को इस फिल्म का नाम बदलकर ब्रह्मास्त्र फाइल्स कर देना चाहिए। अतुल ने ट्विटर पर लिखा, 'फिल्म का नाम बदलकर ब्रह्मास्त्र फाइल्स रख दें। तभी यह फिल्म सभी भक्त देखेंगे।' विवेक ने भी कॉमेडियन के इस ट्वीट का रिप्लाई करने में देर नहीं लगाई और उन्हें करारा जवाब दे डाला है। विवके ने अतुल पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा, 'अपना नाम अतुल संतरी कर लें आपको रोजगार मिल जाएगा।'
बता दें कि कई बॉक्स ऑफिस के जानकार यह अनुमान लगा रहे हैं कि 'ब्रह्मास्त्र' टिकट खिड़की पर इस साल की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। वहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई 75 करोड़ के आसपास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म की बात करें तो वह विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 1980 के दशक के अंत में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।