फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AMKDT: अजय देवगन की नई फिल्म का रिलांयस से नहीं कोई नाता, फिल्म निर्माता कंपनी ने जारी किया पब्लिक नोटिस

Sun, 02 Jul 2023 07:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 02 Jul 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha makers issue legal public notice reliance entertainment plan c studios
अजय देवगन, फ्राइडे फिल्मवर्क्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी फिल्म जगत में मिस्टर भरोसेमंद के नाम से मशहूर रहे अभिनेता अजय देवगन की नई फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ के बौद्धिक संपदा अधिकारों पर रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड का कोई हक नहीं रह गया है। ये फिल्म निर्माता निर्देशक नीरज पांडे अपनी कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स के बैनर तले बना रहे हैं, लेकिन फिल्म ट्रेड में बीते कई दिनों से इस बात को लेकर चर्चा रही है कि इस फिल्म के अधिकारों पर रिलायंस या फिर नीरज पांडे और रिलायंस की साझेदारी में बनी कंपनी प्लान सी स्टूडियोज का भी हक है या नहीं। नीरज पांडे की मूल कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स ने इस बाबत एक कानूनी सूचना जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।


Bigg Boss OTT: 'मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया', बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आलिया का बड़ा दावा

Auron Mein Kahan Dum Tha makers issue legal public notice reliance entertainment plan c studios
औरों में कहां दम था का लोकेशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'ए वेडनेसडे', 'स्पेशल 26' और 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले लेखक, निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म 'औरों में कहां दम था' की शूटिंग का काम करीब करीब पूरा हो चुका है और जानकारी के मुताबिक इन दिनों इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कामयाबी के बाद से हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ियों में फिर से शुमार हुई अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी इस फिल्म में भी नजर आएगी। अभिनेता जिमी शेरगिल भी इस फिल्म में एक खास किरदार में दिखेगें। 

Auron Mein Kahan Dum Tha makers issue legal public notice reliance entertainment plan c studios
नीरज पांडे, चंद्र प्रकाश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'औरों में कहां दम था' एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है और इसमें बीते दो दशक की कहानी दिखाई जाएगी। अजय देवगन और नीरज पांडे का संगम कई साल से प्रतीक्षित रहा है। पहले दोनों ने साथ मिलकर फिल्म ‘चाणक्य’ बनाने का ऐलान किया था लेकिन लेखक, निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी के साथ मिलकर लिखी गई इस फिल्म सीरीज का काम आगे नहीं बढ़ सका। ‘चाणक्य’ फिल्म दो हिस्सों में बननी थी और चंद्र प्रकाश द्विवेदी और नीरज पांडे एक एक फिल्म निर्देशित करने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha makers issue legal public notice reliance entertainment plan c studios
औरों में कहां दम था पब्लिक नोटिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'औरों में कहां दम था' के बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर इसे बनाने वाली कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स की तरफ से जारी पब्लिक नोटिस में कहा गया है कि इस फिल्म के सभी अधिकारों पर पूर्ण स्वामित्व सिर्फ और सिर्फ उसी का है। इस फिल्म के अधिकारों की बिक्री करने का न तो रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज का कोई हक है और न ही रिलायंस व फ्राइडे फिल्मवर्क्स की साझेदारी में बनी कंपनी प्लान सी स्टूडियोज का। इस नोटिस में फिल्म जगत से अनुरोध किया गया है कि वे फिल्म 'औरों में कहां दम था' के अधिकारों की खरीद फरोख्त के लिए इन दोनों कंपनियों से किसी भी तरह का सौदा न करें।

विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha makers issue legal public notice reliance entertainment plan c studios
स्पेशल ऑप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जन्मे और वहीं प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने वाले नीरज पांडे ने अपने करियर की शुरुआत डालमिया समूह की मनोरंजन कंपनी लेगेसी एंटरटेनमेंट से की थी। 23 साल पहले वह मुंबई आए और यहां अपने मित्र शीतल भाटिया के साथ मिलकर साल 2008 में उन्होंने फ्राइडे फिल्मवर्क्स नामक कंपनी खोली। इस कंपनी की पहली फिल्म ‘ए वेडनेसडे’ समीक्षकों और दर्शकों द्वारा खूब सराही गई। और. यही से नीरज व शीतल की गाड़ी चल निकली। नीरज पांडे निर्देशित आखिरी फिल्म ‘अय्यारी’ रही है जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस बीच वह ओटीटी के लिए ‘स्पेशल ऑप्स’ और ‘खाकी-द बिहार चैप्टर’ जैसी प्रशंसित सीरीज बना चुके हैं।  
Konkona Sen Sharma: इंडस्ट्री में शुरुआती संघर्ष पर बात करती नजर आईं कोंकणा सेन शर्मा, कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed