{"_id":"5de66ae48ebc3e54a565745c","slug":"author-vishwas-patil-on-panipat-film-controversy-i-will-apologise-publicly-if-proven-wrong","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर गहराया 'पानीपत' विवाद, विश्वास बोले- 'इतिहास ने नहीं, मैंने पार्वती बाई के हाथ में तलवार पकड़ाई'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर गहराया 'पानीपत' विवाद, विश्वास बोले- 'इतिहास ने नहीं, मैंने पार्वती बाई के हाथ में तलवार पकड़ाई'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 03 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विश्वास पाटिल और कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' को लेकर विवाद जारी है। ऐसे में अब महाराष्ट्र के मशहूर साहित्यकार विश्वास पाटिल ने कहा है कि, 'वो सबके सामने माफी मांगेगे अगर फिल्म पानीपत के मेकर्स ये बात साबित कर दें कि उनकी फिल्म मेरे (विश्वास) 1988 में छपे उपन्यास पानीपत से प्रेरित नहीं है।'
2 of 5
'पानीपत' का दूसरा गाना 'मन में शिवा' लॉन्चिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त स्टारर पानीपत फिल्म पर विश्वास पाटिल ने स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही विश्वास पाटिल ने आशुतोष गोवारिकर, प्रोड्यूसर रोहित शेलाटकर और रिलायंस एंटरटेनमेंट पर केस दर्ज किया है।
3 of 5
Panipat
- फोटो : amar ujala, mumbai
इस बारे में विश्वास कहते हैं कि, 'जब मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा तो मुझे समझ आ गया कि ये मेरी नॉवेल से चोरी किया गया है। ऐसे में कोर्ट के अलावा मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचता था। मैंने फिल्म के मेकर्स से कहा था कि वो मुझे फिल्म और उसकी स्क्रिप्ट दिखाएं, और अगर मैं गलत हुआ तो जनता के बीच में मै सभी से माफी मांगूगा। नॉवेल के 43वें एडिशन में इसकी 2 लाख कॉपीज बिकी हैं। इसे हाल ही में हाउस वेस्टलैंड ने अंग्रेजी में करवाया है। वहीं इसपर एक मराठी प्ले भी बनाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Panipat
- फोटो : social mumbai
गौरतलब है कि पाटिल की किताब, प्ले और आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत, जनवरी 1761 में हुए पानीपत के तीसरे युद्ध के बारे में हैं। पानीपत का तीसरा युद्ध मराठा साम्राज्य और अफगानी सेना के बीच हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विश्वास फिल्म के विवाद के बारे में कहते हैं कि माना पानीपत की तीसरी लड़ाई के बारे में लिखने या फिल्म बनाने का हर किसी को हक है। लेकिन फिल्म पर मैं इसलिए क्लेम कर रहा हूं क्योंकि फिल्म में कई बातें ऐसी हैं जो मैंने अपने मुताबिक जोड़ी हैं। जैसे सदाशिवराव भाऊ की दूसरी पत्नी पार्वती बाई के हाथों में तलवार पकड़ाकर मैंने उन्हें योद्धा बनाया। क्योंकि किसी भी एतिहासिक किताब में इसका जिक्र इससे पहले नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।