फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 के दशक की इस अभिनेत्री की कैंसर के दौरान हो गई थी ऐसी हालत, पहचानना भी मुश्किल

Tue, 03 Dec 2019 06:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 03 Dec 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Then and Now Manisha Koirala shared picture during cancer treatment huge transformation in looks
Manisha Koirala - फोटो : file photo

Then and Now कॉलम में हम बात करेंगे 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला की। मनीषा ने हाल ही में उस वक्त की तस्वीर शेयर की जब वह कैंसर से जूझ रही थीं। तस्वीरों में देखिए मनीषा कोइराला की कैैंसर के दौरान कैसी हालत हो गई थी और अब उनके लुक में कितना बदलाव आ गया है। 

Then and Now Manisha Koirala shared picture during cancer treatment huge transformation in looks
manisha koirala - फोटो : file photo

मनीषा कोइराला ने 'सौदागर' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कई फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में '1942: लव स्टोरी', 'बॉम्बे', 'अकेले हम अकेले तुम', 'खामोशी: द म्यूजिकल' और 'मन' जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। कई साल तक बॉलीवुड पर राज करने के बाद मनीषा की जिंदगी में एक बुरा दौरा भी आया। मनीषा को कैंसर हो गया था जिस वजह से उन्होंने सिनेमाजगत से दूरी बना ली थी। 

Then and Now Manisha Koirala shared picture during cancer treatment huge transformation in looks
manisha koirala - फोटो : file photo

मनीषा का लंबे वक्त तक इलाज चला। कैैंसर मुक्त होते ही मनीषा ने फिर से बॉलीवुड में कमबैक किया। इस फिल्म का नाम 'संजू' था। संजय दत्त पर आधारित इस बायोपिक में मनीषा ने नरगिस का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मनीषा के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। फिल्मों में फिर से वापसी करने के बाद मनीषा ने हाल ही में कैंसर के इलाज के दौरान की तस्वीर साझा की है। जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Then and Now Manisha Koirala shared picture during cancer treatment huge transformation in looks
manisha koirala - फोटो : social media

मनीषा की इस तस्वीर को देखकर उनके प्रशंसकों को बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा कि यह वही हैं। मनीषा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दो फोटो हैं। पहली फोटो में वह अस्पताल में बेड पर दिख रही हैं। दूसरी फोटो में वह बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी हुई हैं। मनीषा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस दूसरे मौके के लिए मैं जिंदगी की हमेशा आभारी रहूंगी। सुप्रभात दोस्तों...यह शानदार जिंदगी है और मौका है मस्त और स्वस्थ जीने का'। इस घातक बीमारी से उभरने के बाद मनीषा ने संघर्ष को सबके साथ शेयर भी किया था।
 

विज्ञापन
Then and Now Manisha Koirala shared picture during cancer treatment huge transformation in looks
manisha koirala

उन्होंने इसके बाद अपनी यादों को लेकर 'Healed: How Cancer Gave Me A New Life'किताब भी लिखी। इस किताब में उन्होंने अमेरिका में हुए इलाज और उसके बाद जिंदगी में वापसी के बारे में लिखा है। हाल ही में उन्होंने कैंसर को अपनी लाइफ एक गिफ्ट बताया था। उन्होंने कहा था, 'मेरे विचार से कैंसर मेरी लाइफ में गिफ्ट बनकर आया। मेरा दूसरों को देखने का नजरिया और अच्छा हुआ और मेरा मन साफ हुआ।' मनीषा आखिरी बार 'प्रस्थानम' फिल्म में नजर आई थीं। मनीषा को सिनेमाजगत में 28 साल हो चुके हैं। इतने लंबे अरसे में उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है।

यह भी पढ़ें- YEAR ENDER: रातों-रात स्टार बने ये आम लोग, एक तो 6 सेकेंड के वीडियो से दुनिया भर में छाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed