फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avatar 2 Vs Avengers Endgame: 300 करोड़ के पार निकली अवतार 2, अब एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

Fri, 30 Dec 2022 08:50 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 30 Dec 2022 08:50 PM IST
विज्ञापन
Avatar The Way Of Water beats Avengers Endgame in second week India Box office collection
‘अवतार द वे ऑफ वाटर’, एवेंजर्स एंडगेम में थानोस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिर्फ 14 दिन में एक अरब डॉलर से ज्यादा का कारोबार दुनिया भर में कर चुकी निर्माता, निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने भारत में भी कामयाबी की नई इबारत लिख दी है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में सौ करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की है। किसी हॉलीवुड फिल्म का भारत में दूसरे हफ्ते में ये अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। रिलीज के तीसरे शुक्रवार को फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा भी पार कर गई।

Avatar The Way Of Water beats Avengers Endgame in second week India Box office collection
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने भारत में पहले हफ्ते में 193.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। काल्पनिक ग्रह पैडोरा की कहानी कहती इस फिल्म में वहां के मूल निवासी नावी और धरती से वहां पहुंचे इंसानों के बीच का संघर्ष दिखाया गया है। भविष्य की कहानी कहती इस फिल्म में दिखाया गया है कि धरती रहने योग्य नहीं बची है और एक नई बस्ती की तलाश को निकले मनुष्यों के दल में कुछ वैज्ञानिक लालची होकर पैंडोरा की प्राकृतिक संपदाएं चुराने लगते हैं। फिल्म के अंग्रेजी संस्करण ने पहले हफ्ते में ही भारत में 101.40 करोड़ रुपये कमा लिए थे। पहले हफ्ते में फिल्म के हिंदी संस्करण की कमाई रही थी 60.80 करोड़ रुपये।

यह भी पढ़ें: भगवा विवाद के बीच शुरू हुई पठान की एडवांस बुकिंग! इस देश के सात थिएटर हाउसफुल

Avatar The Way Of Water beats Avengers Endgame in second week India Box office collection
एवेंजर्स एंडगेम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे हफ्ते में ‘एवेंजर्स एंडगेम’ से आगे
दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का भारत में कलेक्शन सौ करोड़ रुपये से ऊपर रहा। फिल्म ने इस दौरान अंग्रेजी में 54.25 करोड़ रुपये, हिंदी में 33.35 करोड़ रुपये, तेलुगू में 5.69 करोड़ रुपये और तमिल में 4.81 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते में कुल 100.50 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की ये कमाई दूसरे हफ्ते में फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की कमाई से कहीं ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: जिस मोहल्ले में करियर शुरू किया, वहीं आकर पंचतत्व में विलीन हुए नितिन मनमोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
Avatar The Way Of Water beats Avengers Endgame in second week India Box office collection
एवेंजर्स एंडगेम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

समझिए पूरा गणित
फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने साल 2019 में रिलीज होकर भारत में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा 373.05 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड बनाया था। ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की पहले हफ्ते में नेट कमाई 260.40 करोड़ रुपये रही थी लेकिन दूसरे हफ्ते में ये फिल्म सिर्फ 77.95 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी। फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने इस लिहाज से दूसरे हफ्ते में फिल्म ‘एवजेंर्स एंडगेम’ से करीब 29 फीसदी ज्यादा कमाई की है।

यह भी पढ़ें: तुनिशा की मौत के बाद अलीबाबा शो पर लगने जा रहा ब्रेक, शीजान की जगह लेंगे यह अभिनेता?

विज्ञापन
Avatar The Way Of Water beats Avengers Endgame in second week India Box office collection
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निशाने पर ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की कुल कमाई
रिलीज के तीसरे हफ्ते के पहले दिन यानी तीसरे शुक्रवार को फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने दोपहर बाद तक के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही करीब सात करोड़ रुपये कमा लिए थे। इस हिसाब से फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ भारत में रिलीज के 15वें दिन 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर गई है। फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ भारत में पांच हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगी रही थी और अब ऐसा लगने लगा है कि फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ अगर इतने ही दिनों तक सिनेमाघरों में मौजूद रही तो ये फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की कुल नेट कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।

यह भी पढ़ें: यूट्यूब पर साल 2022 में रहा भोजपुरी का जलवा, खेसारी के अलावा टॉप 3 में इस स्टार की एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed