फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: 'अवतार 2' के निर्देशक जेम्स कैमरून ने की RRR की तारीफ, खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रहे राजामौली

Mon, 16 Jan 2023 12:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 16 Jan 2023 12:07 PM IST
विज्ञापन
avatar the way of water director james cameron praises rrr ss rajamouli alia bhatt mm keeravaani reaction
जेम्स कैमरून, एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर इन दिनों कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। पिछले साल मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजिनल गाने का खिताब जीता था। अब इस फिल्म ने सफलता की एक और इबारत लिख दी है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई है। इतनी उपलब्धियों के बाद अवतार द वे ऑफ ते निर्देशक जेम्स कैमरून ने स्टारकास्ट की तारीफ की है।

avatar the way of water director james cameron praises rrr ss rajamouli alia bhatt mm keeravaani reaction
आरआरआर - फोटो : social media

जेम्स कैमरून के मुंह से तरीफ सुनकर आरआरआर के स्टारकास्ट समेत मेकर्स भी काफी खुश नजर आए। अवॉर्ड के बाद राजामौली को जेम्स कैमरून से मिलने का भी मौका मिला। कैमरून ने आरआरआर की तारीफ भी की। अब अपनी इसी खुशी को राजामौली ने ट्विटर पर साझा भी किया है। राजामौली ने कहा कि इस वक्त वह सातवें आसमान पर हैं। डायरेक्टर ने ट्वीट किया, 'महान डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने आरआरआर देखी...उन्हें यह इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपनी पत्नी सूजी को भी इसे देखने की सलाह दी और उनके साथ फिल्म को दोबारा देखा'। 
 


इसे भी पढ़ें- Farah Khan: बिग बॉस से निकलते ही फरान खान ने दी भाई साजिद और अब्दू को पार्टी, तस्वीर शेयर कर लिखी यह बात
 
avatar the way of water director james cameron praises rrr ss rajamouli alia bhatt mm keeravaani reaction
आरआरआर - फोटो : social media

सिर्फ राजामौली ही नहीं नाटू-नाटू' गाने के कंपोजर एम एम कीरावानी भी जेम्स कैमरून की तारीफ से काफी खुश नजर आए। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'द ग्रेट जेम्स कैमरून ने आरआरआर दो बार देखी और मेरे गाने पर अपना फीडबैक दिया। मेरा दिल खुशी से झूम उठा है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
avatar the way of water director james cameron praises rrr ss rajamouli alia bhatt mm keeravaani reaction
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इतनी खुशी के बाद आलिया भट्ट कहां चुप रहने वाली थीं। वह टीम के साथ जश्न में तो शामिल नहीं हो पा रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। वह इस फिल्म को मिलने वाली तारीफ पर लगातार प्रतिक्रिया जाहिर कर रही हैं। आलिया भट्ट ने जेम्स कैमरून द्वारा की गई तारीफ का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'उफ्फ्फ्फ, क्या शानदार सुबह है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed