बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। कई धारावाहिक, फिल्में और विज्ञापनों में इन कलाकारों को देखा गया है। बतौर बाल कलाकार इन सितारों ने भी खूब नाम कमाया है। वक्त के साथ अब ये सितारे बड़े भी हो गए थे। इन सितारों को अब पहचान पाना भी मुश्किल है। इस पैकेज में हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ बाल कलाकारों के बारे में...
कभी बाल कलाकार के रूप में किया था इन सितारों ने काम, देखते ही देखते हो गए हैं इतने बड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविका गौर
टेलीविजन धारावाहिक 'बालिका वधू' की छोटी आनंदी को भला कौन नहीं जानता है। इस धारावाहिक में आनंदी का किरदार अविका गौर ने निभाया था। अविका अब काफी बड़ी हो गई हैं। उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। अविका 'ससुराल सिमर का' में भी नजर आ चुकी हैं।
सना सईद
शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में छोटी अंजलि का किरदार निभाने वाली सना सईद भी अब बड़ी हो गई हैं। सना बड़ी होने के साथ काफी खूबसूरत और ग्लैमरस भी हो गई हैं। सना को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म में देखा गया था।
परजान दस्तूर
'कुछ कुछ होता है' फिल्म में ही एक छोटा सा बच्चा और था। एक छोटा सरदार जो हमेशा तारे ही गिनता रहता है उस छोटे सरदार का नाम परजान दस्तूर है। परजान तो अब इतने बड़े हो गए हैं कि जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।
अहसास चन्ना
अहसास चन्ना एक ऐसी बाल कलाकार थीं जो लड़की होने के बावजूद हमेशा लड़के के रोल में ही दिखती थीं। 'कभी अलविदा न कहना', 'फूंक', 'माई फ्रेंड गणेशा' और 'वास्तु शास्त्र' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अहसास अब बड़ी होने के बाद ऐसी दिखती हैं।