सब्सक्राइब करें

Brahmastra: जारी हुआ ब्रह्मास्त्र का प्री-रिलीज प्रोमो, रोमांचक दृश्य और जबरदस्त एक्शन ने जीता फैंस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 03 Sep 2022 04:45 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
ayan mukerji brahmastra pre- release promo is out ranbir kapoor alia bhatt film to hit the theatres on 9 sept
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, इसकी स्टार कास्ट और मेकर्स भी अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं। इसी क्रम में निर्माता फिल्म के प्रचार- प्रसार में काफी व्यस्त हैं। ऐसे में फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म रिलीज से पहले  ब्रह्मास्त्र का एक नया प्रोमो साझा किया है। 

Trending Videos
ayan mukerji brahmastra pre- release promo is out ranbir kapoor alia bhatt film to hit the theatres on 9 sept
ब्रह्मास्त्र - फोटो : social media

सामने आए फिल्म के इस प्री- रिलीज प्रोमो की शुरुआत में बुरी ताकतें ब्रह्मास्त्र हासिल करने की कोशिश करते नजर आ रही हैं। एक ओर जहां मौनी रॉय ब्रह्मदेव से ब्रह्मास्त्र प्राप्त करने के लिए आशीर्वाद मांगती दिखीं तो वहीं अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर का मार्गदर्शन करते नजर आए। इसके अलावा इस प्रोमो आलिया, नागार्जुन आदि भी दिखाई दिए। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि नए प्रोमो में कुछ रोमांचक दृश्य, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और मन को लुभाने वाले वीएफएक्स देखने को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayan mukerji brahmastra pre- release promo is out ranbir kapoor alia bhatt film to hit the theatres on 9 sept
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस प्री- रिलीज प्रोमो के साथ अयान ने कैप्शन में लिखा, फिल्म की टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। हमारा प्री-रिलीज प्रोमो। रिलीज में 6 दिन बाकी हैं। विश्वास नहीं हो रहा है कि फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म का 3डी वर्जन और भी खास होगा, फिल्म 9 सितंबर को आ रही है। बता दें कि फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में फिल्म की टीम ने हैदराबाद में इसका प्रमोशन किया। इस दौरान आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी, एसएस राजामौली और जूनियर एनटीआर सहित फिल्म की पूरी टीम हैदराबाद पहुंची। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)


 
ayan mukerji brahmastra pre- release promo is out ranbir kapoor alia bhatt film to hit the theatres on 9 sept
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की बात करें तो अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर और गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी पौराणिक कथाओं पर आधारित है। दर्शकों को इस फिल्म में प्यार, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिलेगा। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ, फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय भी हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed