{"_id":"6313303ed9ba9d3d52409eec","slug":"sushmita-sen-roped-in-untitled-biopic-know-the-details-about-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen: फिल्मी पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार सुष्मिता, दमदार किरदार के साथ बायोपिक में आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen: फिल्मी पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार सुष्मिता, दमदार किरदार के साथ बायोपिक में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 03 Sep 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सुष्मिता सेन बीते काफी समय से अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। वह बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ रिश्ते हैं। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री काफी समय से सिनेमा के पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। वह ओटीटी पर एक्टिव हैं और आखिरी बार वेब सीरीज 'आर्या 2' में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन अब सुष्मिता फिल्मी दुनिया में कमबैक करने जा रही हैं। वह एक बायोपिक में नजर आएंगी।
Trending Videos
2 of 4
सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/sushmitasen47
दरअसल, तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि सुष्मिता सेन एक बायोपिक के जरिए फिल्मी पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं और इस फिल्म में सुष्मिता का रोल भी काफी दमदार होगा। तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुष्मिता सेन एक बायोपिक में लीड रोल निभाने वाली हैं। इस फिल्म के लिए मानसी बाग्गा और दीपक मुकुट एक बार फिर सहयोग करेंगे। यह प्रोजेक्ट मानसी बाग्गा के सुबीसैमुअल के प्रोडक्शन हाउस BungalowNo84 के साथ पहला सहयोग भी है।'
इससे पहले मानसी बाग्गा ने एक इंटरव्यू भी दिया था, जिसमें उन्होंने सुष्मिता के साथ प्रोजेक्ट की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि मैं फोरेंसिक के बाद कुछ बड़ा एलान करना चाहती हूं और यह एकदम सही समय है। यह मेरे लिए खुद को जन्मदिन का तोहफा है। फोरेंसिक अभी भी चर्चा में है। अब मैं एक और रोमांचित कहानी बताने के लिए तैयार हूं, जिसके लिए सुष्मिता सेन से बेहतर कोई नहीं हैं।
4 of 4
सुष्मिता सेन और ललित मोदी की दिलचस्प कहानियां
- फोटो : Twitter @LalitKModi
हालांकि, यह बायोपिक किस पर आधारित होगी और सुष्मिता सेन इस फिल्म में कौन सा किरदार निभाएंगी? इस तरह की अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह बात तय है कि सुष्मिता इस फिल्म में कोई धांसू किरदार निभाती नजर आएंगी, जो उनकी पर्सलैनिटी को एक दम सूट करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।