सैफ अली खान की लाडली बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने स्टाइलिश फोटोज और वीडियो फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर सारा ने अपना एक वीडियो साझा किया है। दरअसल, सारा अली खान जल्द ही रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनता है' में शिरकत करती नजर आएंगी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी फैंस से साझा की है।
Sara Ali Khan: रितेश के शो में हिस्सा लेकर सारा की खुशी का ठिकाना नहीं, गिनतियां गिनकर कर रहीं इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है। इसमें वह शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने येलो कलर का चश्मा पहना हुआ है। वह वन, टू, थ्री गिनते हुए इशारे-इशारे में शो के बारे में जानकारी देती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा है, 'वन, टू, थ्री। आपके लिए यह समय है जाइए और देखिए। मैं हूं कोर्टरूम में और वह भी फ्री।' आपको बता दें कि ये सभी बातें सारा अली खान ने रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनता है' में जाने के लिए कही हैं। सारा अली खान के इस एपिसोड को आप अमेजन प्राइम के मिनी टीवी पर बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले सारा एक पोस्ट और साझा कर चुकी हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मैं निर्दोष हूं और मैं यह साबित करूंगी।' इसी के साथ ही सारा ने लिखा, 'कोर्ट में नॉक-नॉक करके एंट्री तो हो गई है। अब बस आंख मार के एक्सिट भी हो जाए। हां हूं मैं गलत, लेकिन हाय चकाचक-चकाचक भी हूं।' कॉमेडी शो 'केस तो बनता है' में सोशल मीडिया सेंसेशन कुशा कपिला और रितेश देशमुख सेलेब्स की खूब खिंचाई करते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सारा इन सवालों का किस अंदाज में जवाब देंगी।