मार्वल की फिल्में तो आपने देखी ही होंगी, कई सारे एक्शन हीरो के इर्द-गिर्द एक अलग ही दुनिया में घूमती इन कहानियों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। अब कुछ ऐसा ही निर्देशक अयान मुखर्जी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में करते दिखाए देंगे। हाल ही में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। वहीं, फिल्म में दिखाए गए किरदार और वीएफएक्स की भी काफी सराहना का जा रही है। आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें और इसकी स्टारकास्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
Brahmastra: ‘ब्रह्मास्त्र’ को पर्दे पर लाने में लगे सात साल, रिलीज से पहले जानें फिल्म और कास्ट से जुड़ी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म को बनाने में लगे सात साल
‘ब्रह्मास्त्र’ एक फैंटसी फिल्म है, जिसकी घोषणा 2014 में हुई थी। लेकिन किसी न किसी वजह के चलते फिल्म को बनाने में सात साल लग गए और अब यह आखिरकार आठवें साल 2022 में रिलीज को तैयार है। एक इंटरव्यू के दौरान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में अयान ने कहा, ‘कई सालों तक मैंने सोचा था कि यह फिल्म कभी नहीं बनेगी और मैं ‘ब्रह्मास्त्र’ बनाते हुए ही मर जाऊंगा। इतने सारे लोगों ने मुझसे पूछा कि फिल्म में इतना समय क्यों लग रहा है और यह इतना महंगा क्यों है। उन्होंने मुझसे एक और रोमांटिक फिल्म बनाने को कहा। लेकिन, मेरा हमेशा से मानना था कि अगर हमें ‘ब्रह्मास्त्र’ सही मिल जाए, तो यह हमारे देश के लिए अच्छा होगा और फिल्म को एक बड़ा दर्शक वर्ग मिलेगा।’
रणबीर की वजह से हुई देरी
निर्देशक अयान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म को बनाने में रणबीर कपूर की वजह से देरी हुई। इसी वजह से वह रणबीर से काफी गुस्सा भी थी। अयान ने कहा था, ‘जब मैंने ‘ब्रह्मास्त्र’ की तैयारी शुरू की तो रणबीर को ‘संजू’ ऑफर हुई थी। वह मेरे साथ फिल्म की तैयारी करने वाले थे, लेकिन उन्होंने पहले ‘संजू’ करने का फैसला किया। इस बात से मैं खुश था कि वह राजू हिरानी के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन मुझे इस बात का गुस्सा था कि अब मेरे प्रोजेक्ट का क्या होगा। लेकिन मुझे खुशी है कि रणबीर ने ‘संजू’ कर ली क्योंकि ‘संजू’ शूट होकर रिलीज भी हो गई थी और मेरा तब भी प्री प्रोडक्शन ही चल रहा था।'
वीएफएक्स की हो रही चर्चा
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही इसके वीएफएक्स की चर्चा हर जगह हो रही है। ट्रेलर में बढ़िया वीएफएक्स देखने के बाद दर्शकों की उम्मीदें फिल्म को लेकर बढ़ गई हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ के वीएफएक्स पर प्राइम फोकस नाम की कंपनी ने काम किया है। यह कंपनी अब तक सात ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इसी साल हॉलीवुड फिल्म ‘ड्यून’ के लिए इसे ऑस्कर मिला है। ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए चार साल तक वीएफएक्स पर काम चल था। वहीं, एसएस राजामौली का फिल्म से जुड़ना भी काफी अच्छा संकेत दे रहा है। वह फिल्म को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में पेश करेंगे।
ऐसे मिली आलिया भट्ट को 'ब्रह्मास्त्र'
आलिया भट्ट इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं। आलिया ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया को अयान ने यह फिल्म कब ऑफर की? दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने इस बारे में बात की थी। आलिया ने कहा था, ‘ब्रह्मास्त्र का विचार बहुत पहले आ गया था जब अयान ने 2013 में ‘ये जवानी है दीवानी’ की थी। मैं अयान और रणबीर के साथ काम करना चाहती थी। मैंने अयान से कहा था कि मुझे इस फिल्म में कास्ट करें। वहीं, 2012 से अब तक आलिया के करियर में बहुत बदलाव देखने को मिला है। जहां पहली फिल्म में उन्हें अपने अभिनय को अच्छी तरह दिखाने का मौका नहीं मिला था, तो ‘हाईवे’ के बाद उनकी अलग छवि बन गई। आलिया ने कई फिल्मों में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। ‘राजी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई।