फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई हिट फिल्में दे चुकीं ये अभिनेत्री आयशा जुल्का अब दिखने लगी हैं ऐसी, जानें कहां है ये हीरोइन?

Sat, 27 Jul 2019 05:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 27 Jul 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
ayesha jhulka birthday special know about Aamir Khan actress  Ayesha Jhulka
आयशा जुल्का - फोटो : file photo
'जो जीता वही सिकंदर' और 'दलाल' जैसी फिल्मों दमदार एक्टिंग करने वाली आयशा जुल्का का जन्मदिन 28 जुलाई को होता है। आयशा जुलका 90 के दशक की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती थीं। लेकिन अब वो कहां हैं कोई नहीं जानता। अपने करियर के ऊंचाइयों पर आयशा ने बॉलीवुड छोड़ दिया। आयशा ने शादी के बाद अपना स्पा खोला और अब वो इसी बिजनेस में बिजी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'कैसे-कैसे लोग' से की थी। इस फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में पहचान दी थी। आयशा ने साल 1991 में अपनी सबसे पहली हिट मूवी दी थी।
ayesha jhulka birthday special know about Aamir Khan actress  Ayesha Jhulka
आयशा जुल्का - फोटो : file photo
इसके बाद तो आयशा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो एक-एक बाद हिट देती गईं और डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनती गईं। साल 1992 में फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में उन्होंने आमिर खान के साथ किया। इस फिल्म ने उनके करियर को शिखर पर पहुंचा दिया था। इसी साल उनकी फिल्म 'खिलाड़ी' आई। फिल्म में अक्षय कुमार और आयशा की जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा।
ayesha jhulka birthday special know about Aamir Khan actress  Ayesha Jhulka
आयशा जुल्का - फोटो : file photo
उस दौरान अक्षय कुमार और आयशा जुल्का के प्यार के चर्चे भी खूब थे। दोनों की जोड़ी फिल्म 'वक्त हमारा है' में भी एक साथ काम किया था। फिल्म 'दलाल' के दौरान आयशा एक बहुत बड़े विवाद में फंस गई थीं। ये फिल्म बहुत हिट रही थी लेकिन फिल्म में आयशा जैसी दिखने वाली हीरोइन से कुछ हॉट सीन करवाए गए थे, जिससे उनकी छवि पर काफी असर पड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ayesha jhulka birthday special know about Aamir Khan actress  Ayesha Jhulka
आयशा जुल्का - फोटो : file photo
यह विवाद कोर्ट तक भी गया था। इसके बाद आयशा का करियर बहुत तेजी से नीचे गिरा। 'वक्त हमारा है' और 'मेहरबान' उनकी आखिरी फिल्में मानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गलत निर्देशकों के चयन की वजह से उनका करियर डूब गया। इसके तुरंत बाद ही आयशा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया।
 
विज्ञापन
ayesha jhulka birthday special know about Aamir Khan actress  Ayesha Jhulka
आयशा जुल्का - फोटो : file photo
साल 2003 में आयशा ने कंस्ट्रक्शन टाइकून समीर वाशी से शादी कर ली। अब वो अपने पति के साथ ही उनका बिजनेस संभालती हैं। इसके अलावा आयशा का 'अनंता' नाम से एक स्पा पार्लर भी है। साथ ही उनकी एक 'एडिशन' नामे क्लोदिंग कंपनी भी है। अब आयशा लाइम लाइट से दूर गुमनामी की जिंदगी में जी रही हैं। हालांकि वो अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed