फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खास वजह से शादी के बाद मां नहीं बनी आयशा जुल्का, सालों बाद किया खुलासा

Mon, 26 Apr 2021 09:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 26 Apr 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Ayesha Jhulka opens about why she did not became mother after getting married
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक में बॉलीवुड में बहुत सी हसीनाएं फिल्म इंडस्ट्री में आईं थीं जिन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया था। उनमें से कई आज भी दर्शकों के सामने नजर आती हैं तो कई ऐसी हैं जो लाइमलाइट से दूर जा चुकी हैं। इनमें से ही एक हैं आयशा जुल्का जो 90 की दशक की सुपरहिट हीरोइनों में से एक थीं। आयशा जुल्का की बड़ी बड़ी आंखें और मदहोश कर देने वाली मुस्कान लोगों का दिल जीत लेने के लिए काफी थीं। हालांकि अपने हिट करियर को छोड़कर आयशा ने शादी कर ली थी। अब हाल ही में आयशा ने बॉलीवुड छोड़ने और शादी के बाद बच्चे ना करने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Ayesha Jhulka opens about why she did not became mother after getting married
आयशा जुल्का - फोटो : instagram/ayesha.jhulka

आयशा बॉलीवुड में कई हिट फिल्मे दे रहीं थी जब उन्होंने अचानक उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया था। उन्होंने साल 2003 में कंस्ट्रक्शन टाइकून समीर वशि से शादी की। इसके बाद उन्होंने लाइमलाइट से दूरी बना ली। इन दिनों आयशा अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही हैं।हालांकि लोगों को ये बात हैरान करती है कि आयशा ने शादी के बाद बच्चे क्यों नहीं किए? हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में आयशा ने इस बात का भी खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि, 'मेरे बच्चे नहीं है क्योंकि मैं उन्हें नहीं चाहती थी। मैं बहुत सारा वक्त और एनर्जी अपने काम और समाज की सेवा में लगाती हूं'।

 

Ayesha Jhulka opens about why she did not became mother after getting married
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा ने आगे कहा कि, 'मैं चाहती हूं कि मेरा फैसला पूरे परिवार के लिए अच्छा साबित हो। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे समीर जैसा जीवनसाथी मिला।समीर ने मुझे वैसे ही रखा जैसा मैं रहना चाहती थी।मुझ पर किसी भी तरह का दवाब नहीं बनाया और मेरे फैसले का सम्मान किया गया'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayesha Jhulka opens about why she did not became mother after getting married
आमिर खान, आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आयशा जुल्का ने 1991 में फिल्म 'कुरबान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें असली सफलता मिली थी कि मंसूर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिंकदर' से। इस फिल्म में वो आमिर खान की हीरोइन बनी थीं। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी और आयशा के लुक को काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Ayesha Jhulka opens about why she did not became mother after getting married
आयशा जुल्का

आमिर के अलावा अक्षय कुमार के साथ भी उनकी जोड़ी हिट थी। 'खिलाड़ी', 'दिल की बाजी', 'वक्त हमारा है' जैसी कई फिल्मों में दोनो की जोड़ी बनी थी और लोगों को फिल्म पसंद आई थी।। उन दिनों अक्षय संग आयशा के अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोरती थीं। हालांकि दोनों ने कभी इस खबर की पुष्टि नहीं की और साथ काम करते रहे। अक्षय के अलावा नाना पाटेकर संग भी आयशा का नाम जुड़ा था। हालांकि कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। वहीं जब समीर आयशा की जिंदगी में आए तो उन्होंने शादी कर ली। फिल्म की बात करें तो आयशा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीनियस' में नजर आईं थीं। इन दिनों वो अपने पति के साथ मिलकर बिजनेस संभाल रही हैं। उन्होंने कुछ समय पहले सैमरॉक कंस्ट्रक्शन कंपनी, एक क्लोथिंग लाइन, एक स्पा और बौटिक रिजॉर्ट गोवा में खरीदा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed