{"_id":"6086b4a7ae6d27607b6b1d26","slug":"moushumi-chatterjee-birthday-special-lesser-known-facts-about-70s-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेषः 17 साल की उम्र में शादी कर फिल्मों में आईं थीं मौसमी, राजनीति में भी जमा चुकी हैं पांव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन विशेषः 17 साल की उम्र में शादी कर फिल्मों में आईं थीं मौसमी, राजनीति में भी जमा चुकी हैं पांव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 26 Apr 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मौसमी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड हसीनाओं को उनकी खूबसूरती और अभिनय के लिए काफी पसंद किया जाता है। हालांकि बहुत कम ही ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो दर्शकों को हंसाने का भी हुनर रखती हें। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं मौसमी चटर्जी जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अदायगी से तो लोगों का दिल जीता ही साथ ही अपनी कॉमिक टाइमिंग से भी लोगो का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने मुख्य के साथ साथ सहायक किरदार भी बखूबी निभाए। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी कुछ खास बातें।
2 of 5
मौसमी चटर्जी
26 अप्रैल 1948 में कोलकाता में जन्मीं मौसमी चटर्जी के पिता आर्मी में थे और दादा जज थे। हालांकि मौसमी अभिनेत्री बनना चाहती थीं। जहां ज्यादातर अभिनेत्रियां अभिनय में सिक्का जमाकर शादी करती हैं तो वहीं मौसमी ने शादी के बाद अपने करियर की शुरूआत की थी।
3 of 5
मौसमी चटर्जी
- फोटो : ट्विटर
साल 1967 में आई फिल्म 'बालिका वधु' से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। बता दें कि मौसमी ने 17 साल की उम्र में ही हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से शादी कर ली थी। वहीं 18 साल की उम्र में वो मां बन गई थीं। उन्होंने प्रेग्नेंसी में फिल्म की शूटिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजीव कुमार, मौसमी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
जिस दौर में अभिनेत्रियों की शादी का मतलब उनके करियर का खात्मा मानते थे वहां मौसमी ने अभिनय कर लोगों की धारणा बदल दी थी। इतना ही नहीं वो बॉलीवुड में 70 के दशक में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने 'बालिका वधु', 'मंजिल', 'स्वयंवर', 'मांग भरो सजना', 'अंगूर', 'रोटी कपड़ा' और 'मकान' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
अमित शाह, मोसमी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसमी का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिन्होंने राजनीति में भी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने साल 2004 में कांग्रेस ज्वाइन किया था और फिर साल 2019 में उन्होंने बीजेपी का हाथ थाम लिया। फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2015 में फिल्म 'पीकू' में नजर आईं थीं। इसमें वो दीपिका पादुकोण के मासी के किरदार में नजर आईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।