सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ayesha Jhulka: जब सलमान खान ने ट्रेन से बचाई आयशा जुल्का की जान, अभिनेत्री ने साझा किया किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 23 Feb 2025 06:30 PM IST
सार

Ayesha Jhulka: अभिनेत्री आयशा जुल्का ने हाल ही में एक रियलिटी शो में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि एक बार सलमान खान ने फिल्म के सेट पर उनकी जान बचाई थी।

विज्ञापन
Ayesha Jhulka Recalls How Salman Khan Saved Her from a Train Accident on Kurbaan Sets
सलमान खान, आयशा जुल्का - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री आयशा जुल्का अपने एक खुलासे की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में साल 1991 की फिल्म 'कुर्बान' के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। एक रियलिटी शो में फराह खान के साथ बातचीत के दौरान आयशा ने लंबे समय से चली आ रही  चर्चाओं को सही ठहराते हुए उस खतरनाक दिन का विवरण भी दिया, जब फिल्म कुर्बान के सेट पर उनके साथ एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Trending Videos
Ayesha Jhulka Recalls How Salman Khan Saved Her from a Train Accident on Kurbaan Sets
सलमान खान, आयशा जुल्का - फोटो : इंस्टाग्राम
आयशा ने किस्सा किया साझा

आयशा ने उस दिन का अनुभव साझा करते हुए कहा, "हम एक डांस सीन की शूटिंग कर रहे थे जो रेलवे ट्रैक पर था। सलमान मेरे दाहिनी तरफ ट्रैक पर खड़े होकर अपना हिस्सा शूट कर रहे थे। उस वक्त म्यूजिक चल रहा था। हमें बताया गया था कि ट्रेन को रोक दिया गया है और हमारी शूटिंग पूरी होने तक वह नहीं चलेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayesha Jhulka Recalls How Salman Khan Saved Her from a Train Accident on Kurbaan Sets
सलमान खान, आयशा जुल्का - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान ने बचाई आयशा की जान

आयशा ने आगे साझा किया कि जैसे ही शूटिंग में हलचल बढ़ी वैसे ही ट्रेन अचानक चलने लगी। आयशा ने कहा, "जैसे ही मुझे ट्रेन की आवाज सुनाई दी, सलमान ने मुझे इतनी जोर से खींच लिया कि मुझे लगा जैसे मैं उड़ जाऊंगी। इसके कुछ ही देर बाद ट्रेन हमारे पास से गुजर गई।"

Ayesha Jhulka Recalls How Salman Khan Saved Her from a Train Accident on Kurbaan Sets
आयशा जुल्का - फोटो : इंस्टाग्राम
अफेयर की अटकलों पर भी दे चुकी हैं बयान

इसके अलावा आयशा ने 2022 में सा रे गा मा पा के एक एपिसोड में यह भी जानकारी दी थी कि फिल्म कुर्बान में उनके साथ काम करते हुए सलमान खान शुरू में उनके साथ डांस करने के लिए थोड़ा झिझकते थे। इस दौरान उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ लिंक-अप की अफवाहों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। आयशा ने कहा था, "मेरे अफेयर को लेकर हमेशा विवाद होते रहे हैं। मैं इन दिनों कुर्बान और मीत मेरे मन के में काम कर रही थी। कुर्बान में मैं सलमान खान के साथ और मीत मेरे मन के में प्रोसेनजीत के साथ काम कर रही थी। मेरा नाम इन दोनों एक्टर्स के साथ जोड़ा गया। अब आप ही बताइए, अगर मेरा हर एक्टर के साथ नाम जुड़ जाता है तो तो मुझे क्या करना चाहिए?" 

विज्ञापन
Ayesha Jhulka Recalls How Salman Khan Saved Her from a Train Accident on Kurbaan Sets
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सिकंदर में नजर आएंगे सलमान

आयशा जुल्का हाल ही में मास्टरशेफ इंडिया में नजर आई थीं। हालांकि, अब उनका सफर इस शो में खत्म हो गया है। वहीं सलमान खान की बात करें तो वह जल्द ही 'सिकंदर' में नजर आने वाले हैं। एआर मुरुदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed