{"_id":"5ab1cf644f1c1bc3758b68d2","slug":"ayesha-shroff-and-kangana-ranaut-name-in-cdr-case-after-nawazuddin-siddiqui","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 साल छोटे एक्टर संग था अफेयर, अब जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा पर लगा ये गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
17 साल छोटे एक्टर संग था अफेयर, अब जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा पर लगा ये गंभीर आरोप
Wed, 21 Mar 2018 10:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aayesha and Sahil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में CDR मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगे थे। ठाणे पुलिस के अनुसार, नवाज ने अपनी बीवी आलिया की जासूसी करवाई और उनकी कॉल डिटेल निकलवाई। इस मामले में उनके वकील रिजवान को अरेस्ट भी किया गया। अब इसमें एक सुपरस्टार की बीवी भी फंस गई है।
2 of 5
Aayesha and Jackie Shroff
जी हां, जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ को क्राइम ब्रांच की ओर से समन जारी किया गया है। आयशा पर आरोप है कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से एक्टर साहिल खान की कॉल डिटेल निकलवाई। इसके बाद आरोपी रिजवान सिद्दीकी को सौंपी।
3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
मामले की जानकारी ठाणे क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अभिषेक त्रिमुखे ने दी। आयशा को आज यानी बुधवार सुबह पेश होना होगा। बता दें कि रिजवान नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील हैं। बीवी की कॉल डिटेल निकलवाने में उन्होंने नवाज की मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sahil khan and Ayesha
रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजवान सिद्दीकी के मोबाइल से कुछ डिटेल मिली है। आयशा श्रॉफ और एक्टर साहिल खान के बीच आपसी विवाद था। जिसके चलते अवैध तरीके से सीडीआर निकलवाई गई थी। बता दें कि साल 2014 में आयशा और साहिल के अफेयर की खबरें भी आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रनौत
आयशा के अलावा कंगना रनौत का नाम भी सामने आया है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि 2016 में कंगना रनौत ने भी ऋतिक रोशन का मोबाइल नंबर रिजवान सिद्दीकी के साथ शेयर किया था। इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।