फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा क्या हुआ जो शाहरुख खान के सामने रोने लगीं दीपिका पादुकोण, वायरल हो गया वीडियो

Wed, 21 Mar 2018 10:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Mar 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
when deepika padukone started crying in front of shahrukh khan video goes viral

बॉलीवुड की रानी पद्मावती यानि दीपिका पादुकोण भले ही इंडस्ट्री में बहुत मशहूर हो गई हों लेकिन अपने घर और परिवार के लिए वह एक जिम्मेदार बेटी ही हैं। वह अपने पैरेंट्स के बेहद करीब मानी जाती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ चुकीं दीपिका का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका ऑनकैमरा रोती नजर आ रही हैं। 

when deepika padukone started crying in front of shahrukh khan video goes viral

इस वीडियो में वह एक्टर शाहरुख खान के सामने अपनी मां के लिए भावुक होते नजर आ रही हैं। वीडियो को न्यू एवरीडे फन नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया है। दरअसल दीपिका पादुकोण कुछ साल पहले शाहरुख के एक शो का हिस्सा बनी थीं। शो में शाहरुख खान दीपिका के लिए आए कुछ लेटर्स पढ़ते हैं और दीपिका से कहते हैं कि उन्हें गेस करना है कि कौन सा लेटर किसने लिखा है। 

when deepika padukone started crying in front of shahrukh khan video goes viral

पहला लेटर संजय लीला भंसाली का लिखा हुआ था जिसे दीपिका पादुकोण एकदम सही गेस करती हैं। इसके बाद शाहरुख खान दीपिका पादुकोण की मां की ओर से भेजा गया लेटर पढ़ते हैं। लेटर को सुनकर दीपिका पादुकोण रोने लगती हैं और सही जवाब देती हैं कि यह उनकी मां ने भेजा है। देखें वीडियो-


 

विज्ञापन
विज्ञापन
when deepika padukone started crying in front of shahrukh khan video goes viral
आपको बता दें कि दीपिका की मां ने लेटर में लिखा था- बचपन में तुम एकदम टॉम ब्वॉय हुआ करती थी। टेबल पर चढ़ना, रेस्टोरेंट में खाना गिराना और लड़को से लड़ना और तुम्हारे लिए बैडमिंटन खेलना नैचुरल है। जब तुमने मुंबई जाने का फैसला किया तो हम सब बेहद परेशान थे। तुमने जो भी अच्छा किया तुमने अपनी मेहनत से किया। 
 
विज्ञापन
when deepika padukone started crying in front of shahrukh khan video goes viral

दीपिका की मां ने आगे लिखा- तुमने यहां तक आने के लिए कई बलिदान भी दिए और तुम इनसे कतराई नहीं। तुमको अकेले ही आगे बढ़ना था और तुम बढ़ती गई। तुमसे हम सबने बहुत कुछ सीखा है जैसे ऑफिस का काम और घर का काम एकसाथ संभालना। तुमने कभी भी चीजों को कल के लिए नहीं टाला जो करना है आज ही करना है और यदि तुमसे गलती से भी किसी का दिल दुख जाता तो तुम सॉरी कहे बिना नहीं सोती। तुम हमारे लिए स्टार नहीं बल्कि हमारी ही दीपिका हो भगवान करें तुम ऐसे ही हमेशा खुश रहो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed