फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayesha-Farhan: चोरी छिपे इश्क लड़ाते थे आयशा टाकिया और फरहान आजमी, निकाह के लिए अभिनेत्री ने कबूला था इस्लाम

Wed, 01 Mar 2023 11:13 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 01 Mar 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
Ayesha Takia Farhan Azmi marriage anniversary know about Salman khan film wanted actress love story
आयशा टाकिया, फरहान आजमी - फोटो : अमर उजाला

आयशा टाकिया ने बॉलीवुड में कम समय में बहुत नाम कमाया था, लेकिन कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अपनी दमदार अदाकारी के दम पर और अपने मासूमियत भरे चेहरे से आयशा हर फिल्म में दर्शकों का दिल जीत लेती थीं। अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूरी बना ली। आयशा ने फरहान आजमी के साथ शादी की है। आज उनकी शादी की सालगिरह है। इस मौके पर आइए जानते हैं उनकी प्रेम कहानी के बारे में...

Ayesha Takia Farhan Azmi marriage anniversary know about Salman khan film wanted actress love story
आयशा टाकिया, फरहान आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

 

आयशा ने बॉलीवुड में 'टार्जन द वंडर कार' फिल्म से डेब्यू किया था। सलमान खान के साथ उन्होंने 'वांटेड' में काम किया। इस फिल्म के बाद से वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं। इसके बाद उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री हुई। वह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी पर अपना दिल हार बैठीं।

Allu Arjun: 'पुष्पा 2' से ब्रेक लेकर परिवार के साथ जंगल सफारी करते नजर आए अल्लू अर्जुन, वायरल हुआ वीडियो

Ayesha Takia Farhan Azmi marriage anniversary know about Salman khan film wanted actress love story
आयशा टाकिया, फरहान आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान आजमी और आयशा टाकिया ने लंबे समय तक अपने प्यार को दुनिया से छुपाए रखा। आखिरकार दोनों ने साल 2005 में अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया। दुनिया के सामने उन्होंने अपने प्यार को कबूला। इसके बाद वह कई बार एक साथ घूमते और छुट्टियां मनाते हुए देखे गए।

Mumbai: मुकेश अंबानी, अमिताभ और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात शख्स के फोन से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayesha Takia Farhan Azmi marriage anniversary know about Salman khan film wanted actress love story
आयशा टाकिया, फरहान आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा और फरहान ने चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2009 में शादी कर ली। शादी के समय अभिनेत्री की उम्र 23 साल थी। आयशा हिंदू थीं और फरहान मुस्लिम। ऐसे में शादी के बाद आयशा ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया था। अपने चमकते करियर को बीच में ही छोड़ अभिनेत्री ने अपनी गृहस्थी संभाल ली थी।

Daljeet Kaur: शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत बसाएंगी दूसरी बार अपना घर, फैंस के साथ साझा किया बेटे का रिएक्शन

विज्ञापन
Ayesha Takia Farhan Azmi marriage anniversary know about Salman khan film wanted actress love story
आयशा टाकिया, फरहान आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान से शादी के बाद से वह बहुत खुश हैं। एक बार उन्होंने खुलासा किया था कि फरहान बहुत अच्छे हैं और उन्हें समझते हैं। आज उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं। कपल का एक बेटा भी है। वह दोनों हैप्पी कपल गोल भी देते हैं। भले ही अभिनेत्री मायानगरी से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अक्सर वह अपने परिवार की तस्वीरें इंटरनेट पर साझा करती हैं।

Filmy Wrap: शहनाज पर फिर भड़कीं सोना महापात्रा और फर्जी का सीक्वल जल्द होगा रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed