अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। वहीं, एक बजे कार्यक्रम पूरा होगा। इस शुभ अवसर पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। कई सितारे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे। वहीं कई सितारे इस खास अवसर पर खुशी जताते हुए फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और आर माधवन ने लोगों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बधाई दी है।
Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्साहित फिल्मी हस्तियां, टाइगर-अक्षय समेत इन सितारों ने दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार इन दिनों 'बड़े मियां छोटे मियां' की फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों फिल्म में एक साथ एक्शन अवतार में दिखेंगे। अब उन्होंने अपने फैंस को वीडियो साझा करते हुए अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामाएं दी हैं। वीडियो में अक्षय और टाइगर ने कहा, 'जय श्री राम, आज का दिन पूरी दुनिया में बसे राम भक्तों के लिए बहुत बड़ा है। कई सौ वर्षों के बाद यह दिन आया है कि रामलला अपने घर अयोध्या अपने भव्य मंदिर में आ रहे हैं। हम लोगों ने बचपन से इस बारे में बहुत कुछ सुना है और आज इस दिन को देख पाना, सुन पाना बहुत बड़ी बात है। हम इंतजार कर रहे हैं उस घड़ी का, जब हम दीप जलाकर रामोत्सव मनाएंगे। हम दोनों की तरफ से आपको और आपके परिवार को इस पावन दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय श्री राम।' रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार जॉर्डन में अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिस कारण वे रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
अरुण गोविल, दीपिका और सुनील लहरी ने रामभक्तों को दिया तोहफा, 'हमारे राम आए हैं' गाना रिलीज
वहीं संजय दत्त ने पोस्ट साझा करते हुए लोगों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दीं। संजय ने लिखा, 'राम जन्मभूमि के पवित्र मैदान से भव्य राम मंदिर तक, आस्था और लचीलेपन से बुनी गई यात्रा आज सभी के लिए आशीर्वाद और समृद्धि लाएगी। जय भोलेनाथ, जय श्री राम।'
From the sacred grounds of Ram Janmabhoomi to the majestic Ram Mandir, a journey woven with faith and resilience 💫
May today usher blessings and prosperity for all.
जय भोलेनाथ, जय श्री राम 🙏🏻 pic.twitter.com/KSwE3v5kRo
Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुए सितारे, पारंपरिक पोशाक में आए नजर
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुपम खेर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ और आशा भोसले जैसे बॉलीवुड सितारे भी शामिल होंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर नगरी अयोध्या में आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संतों और कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में होगा।