{"_id":"57d8e5824f1c1b902cd48b35","slug":"ayushman-khurana-birthday-special-story-and-love-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bday Spl: 12 साल की डेट के बाद की शादी, तब 12 हजार रु. कमाते थे आयुष्मान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bday Spl: 12 साल की डेट के बाद की शादी, तब 12 हजार रु. कमाते थे आयुष्मान
Wed, 14 Sep 2016 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 14 Sep 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन की दुनिया का हैंडसम वीजे आयुष्मान खुराना अब बॉलीवुड की दुनिया में भी राज कर रहा है। टीवी पर धूम मचाने के बाद अब वो बॉलीवुड में भी अपना जादू बिखेर रहे हैं। आयुष्मान खुराना का आज जन्मदिन है। वो एक मल्टी टैलेंटेड इंसान हैं। सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने चैनल वी पॉपस्टार्स में शिरकत की थी। वो उस शो के सबसे कम उम्र के प्रतियोगी थे। सिर्फ इतना ही नहीं महज 20 साल की उम्र में आयुष्मान ने रियलटी शो रोडीज 2 भी जीत लिया था।
2 of 9
पंजाब युनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली के बिग एफएम रेडियो में जॉकी के रूप में काम किया था। इसके बाद उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़नी शुरू कर दी। उन्होंने बतौर वीजे एमटीवी में काम शुरू किया। उन्होंने कई मशहूर रियलटी शोज को होस्ट भी किया और सीधे बॉलीवुड में अपनी एंट्री की।
3 of 9
बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'विकी डोनर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। फिल्म की सीधी सादी सी कहानी ने कुछ ऐसा जादू चलाया कि वीजे की दुनिया से उभरा आयुष्मान रातोंरात हीरो बन गया। आयुष्मान एक रोमांटिक मिजाज के व्यक्ति हैं और फिल्मों की तरह ही रोमांटिक उनकी निजी लव लाइफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
आज आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना एक खास मुकाम और रुतबा हासिल कर चुके हैं। मगर उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप हमेशा से लाइमलाइट से दूर रही हैं। इसलिए उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। इसके पीछे खुद आयुष्मान भी हैं। वो अपनी पत्नी को एक सेलिब्रिटी की तरह नहीं बल्कि एक पति की तरह प्यार करते हैं और एक सिंपल जिंदगी जीने में भरोसा रखते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
आपको बता दें कि ताहिरा मुंबई में एक ऑथर और लेक्चरर हैं। उन्होंने अब तक दो किताबें 'आई प्रॉमिस' और 'सोल्ड आउट' लिखी हैं और उन्हें इन पर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं। आयुष्मान और ताहिरा का प्यार बचपन का है। दोनों 12 तक रिलेशनशिप में रहें और फिर शादी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।