बॉलीवुड पर बीते कुछ वक्त से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ दिन पहले सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी तो वहीं अब आयुष्मान खुराना की पत्नी ने एक पोस्ट करके सनसनी मचा दी है। आयुष्मान खुराना की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस बीमारी का खुलासा किया साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की है। ताहिरा ने बताया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और वह भी स्टेज 0 यानी कि शुरुआती चरण का है।
इरफान और सोनाली बेंद्रे के बाद अब इस एक्टर की पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर, शेयर की इमोशनल पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताहिरा ने अपनी इस बीमारी की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। ताहिरा ने पोस्ट में लिखा था - 'यह तस्वीर कुछ लोगों को परेशान कर सकती है। दाहिने ब्रेस्ट में उच्च स्तर की कोशिकाओं वाला डीसीआईएस (डक्टल कार्सिनोमा इन सितु) होने की बात पता चली है। आसान शब्दों में कहे तो यह शुरुआती चरण स्टेज 0 का कैंसर से पहले का चरण है। मैं एंजेलिना जोली की आधी भारतीय संस्करण बन गई हूं क्योंकि एक ही ब्रेस्ट में कैंसर हुआ है। मैंने डॉक्टर से कहा कि अब समय आ गया है कि कर्दाशिंया को टक्कर दी जाए क्योंकि पामेला का समय बीत चुका है।'
A post shared by tahirakashyap (@tahirakashyap) on
ताहिरा ने आगे लिखा - 'मैं सभी उम्र की महिलाओं को जागरूक होने के लिए कहूंगी। मैं 35 साल की हूं और 2 मैमोग्राम करवा चुकी हूं। अगर आपको कोई लक्षण दिखे तो उसकी जांच तुरंत करवाए। हमें अपने ब्रेस्ट से बहुत प्यार होता है। इस मेस्टेकटॉमी के बाद मुझे खुद से ज्यादा प्यार हो गया है।' आपको बता दें, मैस्टेक्टमी में ब्रेस्ट को पूरी तरह से निकाल दिया जाता है। ताहिरा ने इस पोस्ट को बहुत ही मजाकिया अंदाज में लिखा है साथ ही महिलाओं को जागरुक होने की बात भी कही है।
ताहिरा को फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिल हई है। आयुष्मान खुराना ने पत्नी ताहिरा के जज्बे की सराहना करते हुए लिखा - 'आप सभी की शुभकामनाओं और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। बीते 7 दिन मुश्किल भरे थे लेकिन हम दोनों ने तय किया कि इसे एक चुनौती के रूप में लेंगे। मैं अपनी योद्धा ताहिरा पर गर्व महसूस करता हूं।' आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप मशहूर लेखक हैं। इन दोनों ने लव मैरिज की थी।
Thanks for your wishes & support. Last 7 days have been tough but we have decided to have a happy life state & fight this challenge. Im proud of my warrior princess @tahira_k. We look forward to kick some ass with my upcoming releases in Oct & her debut film as a director in Feb.
ताहिरा कश्यप से पहले सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। सोनाली इन दिनों लंदन में है और अपना इलाज करवा रही हैं। सोनाली अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनाली की एक नई फोटो सामने आई थी। इसमें वो एक किताब पढ़ती नजर आ रही थीं। जिसका नाम A Gentleman in Moscow है। सोनाली अक्सर किताबें पढ़ती नजर आती हैं। ऐसा लगता है कि अब उन्हें किताबों से प्यार हो गया है।