फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anek Box Office Prediction: कार्तिक की 'भूलभुलैया' 'अनेक' पर पड़ेगी भारी! पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है आयुष्मान की फिल्म

Fri, 27 May 2022 11:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 27 May 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana and anubhav sinha starrer anek movie box office prediction
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आयुष्मान खुराना हर बार लीक से अलग हटकर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के जरिए वह हर बार एक ऐसा मुद्दा उठाते हैं जो दर्शकों का दिल जीत लेता है। यही वजह है कि उनकी फिल्म 'अनेक' का दर्शकों के बीच काफी बज है। शुक्रवार को ये फिल्म रिलीज हो गई है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक अंडरकवर कॉप की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग नॉर्थ-ईस्ट के क्षेत्रों में की गई है। अनेक का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आएगी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर सकती है। 

ayushmann khurrana and anubhav sinha starrer anek movie box office prediction
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक्शन थ्रिलर फिल्म में आयुष्मान नॉर्थ ईस्ट में भारत की सुरक्षा के लिए काम करते दिखाई दे रहे हैं। भले ही इस फिल्म का बहुत ज्यादा प्रमोशन न किया गया हो, लेकिन इसे लेकर लोगों में काफी क्रेज है। फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल-भुलैया 2 पहले से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। ऐसे में पहले दिन 'अनेक' को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा नुकसान भी हो सकता है। 

ayushmann khurrana and anubhav sinha starrer anek movie box office prediction
अनेक फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन ये फिल्म करीब 3-4 करोड़ रुपये आसपास कमाई कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बहुत ज्यादा प्रमोशन न होने की वजह से इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है। हालांकि रिव्यू के बाद फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayushmann khurrana and anubhav sinha starrer anek movie box office prediction
अनेक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अनेक की बात करें तो फिल्म में आयुष्मान के साथ एंड्रिया केविचुसा अहम किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की 'बनारस मीडियावर्क्स' ने मिलकर बनाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed