आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। ऐसे में इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। आलिया और रणबीर की शादी के दौरान इस फिल्म के गाना 'केसरिया' का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वहीं, अब इस गाने के टीजर को कन्नड़ भाषा में भी रिलीज कर दिया गया है।
Brahmastra: सामने आया ‘केसरिया’ गाने के टीजर का दूसरा वर्जन, रोमांटिक अंदाज में दिखे रणबीर-आलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नड़ भाषा में 'केसरिया' गाने का नाम 'कुमकुमला' है, जिसे निर्देशक एसएस राजामौली ने रिलीज किया है। इस गाने को आवाज सिड श्रीराम ने दी है और इसे कंपोज प्रीतम ने किया है। वहीं, इस गाने के लिरिक्स चंद्रबोस ने लिखे हैं। एसएस राजामौली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने के टीजर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें आलिया और रणबीर कपूर की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने के साथ निर्देशक ने कैप्शन में लिखा, 'इसे तेलुगू में देखने के लिए उत्साहित हूं। 9 सितंबर को सिनेमाघरों मे मिलते हैं।'
इस गाने के हिंदी वर्जन का टीजर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के समय रिलीज किया गया था। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए आलिया और रणबीर को उनकी शादी का गिफ्ट दिया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'रणबीर और आलिया के लिए... इस पवित्र यात्रा के लिए जिसे वह जल्द ही शुरू करने जा रहे हैं। रणबीर और आलिया…इस दुनिया में मेरे सबसे करीबी और प्यारे लोग… मेरा खुशहाल और सुरक्षित ठिकाना हैं... जिन्होंने मेरी जिंदगी में सब कुछ दिया और मेरी फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह से झोंक दिया।'
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के तीन पार्ट आएंगे। पहला पार्ट इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगा तो बाकी बाद में आएंगे। अपनी शादी से पहले ही रणबीर और आलिया ने फिल्म की शूटिंग खत्म की थी। इस फिल्म में इनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागुर्जन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।