बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों के बाद बॉलीवुड का दबदबा कायम है। हालांकि 'भूल भुलैया 2' के साथ ही रिलीज हुई कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमा नहीं दिखा पाई। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म को टक्कर देने के लिए इस शुक्रवार आयुष्मान खुराना की 'अनेक' रिलीज हो गई है। 'अनेक' का बॉक्स ऑफिस पर दम निकलेगा या फिल्म 'भूल भुलैया 2' को कड़ी टक्कर देगी, यह जानने के लिए पढ़िए हमारी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...
Thursday Box Office Collection: महेश बाबू से आगे रहे कार्तिक, ऐसा रहेगा आयुष्मान का पहला दिन; पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी-स्टारर 'भूल भुलैया 2' आखिरकार दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रही। फिल्म के रिलीज के एक हफ्ते बाद भी कई जगह थिएटर्स हाउसफुल जा रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म पहले ही हिट हो चुकी है। अनीज बज्मी द्वारा निर्देशित, 'भूल भुलैया 2' को 20 मई को अच्छी समीक्षा मिली। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म ने सात दिनों में 92.35 करोड़ रुपये का संग्रह किया। हर गुजरते दिन के साथ 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
केजीएफ: चैप्टर 2
यश अभिनीत 'केजीएफ 2' ने सिनेमाघरों में छह हफ्ते पूरे कर लिए हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई कम होती नहीं दिख रही है। 43 दिनों के बाद भी फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ पड़ते हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, लोकप्रिय केजीएफ फ्रैंचाइज़ी की दूसरी किस्त ने 43वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कुल 1230 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
सरकारु वारी पाटा
महेश बाबू की फिल्म ने 15वें दिन कुल 25 लाख रुपये का कारोबार किया है। यदि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो समुथिरकानी, अजय, सुब्बाराजू, तनिकेला भरानी और वेनेला किशोर अभिनीत इस फिल्म ने 87.95 करोड़ रुपये की कमाई की है।
धाकड़
कंगना रणौत अभिनीत बेहद चर्चित एक्शन फिल्म 'धाकड़' पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी। हालांकि, बेहतरीन प्रमोशन और जबरदस्त एक्शन के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही और 0.50 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में सिर्फ 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।