{"_id":"5ce4a48ebdec22078775bf19","slug":"ayushmann-khurrana-and-bhumi-pednekar-will-shoot-in-kanpur-for-film-bala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर पहुंच रहे हैं आयुष्मान और भूमि, महीने भर तक चलेगी शहर में फिल्म बाला की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कानपुर पहुंच रहे हैं आयुष्मान और भूमि, महीने भर तक चलेगी शहर में फिल्म बाला की शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 22 May 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों अंधाधुन और बधाई हो की शानदार कामयाबी के बाद हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारों में गिने जा रहे आयुष्मान खुराना को इन दिनों कानपुर खूब भा रहा है। हाल ही में आयुष्मान ने यहां अपनी अगली फिल्म आर्टिकल 15 की शूटिंग पूरी की और अब इसी शनिवार को वह फिर एक बार कानपुर पहुंच रहे हैं अपनी अगली फिल्म बाला की शूटिंग करने।
2 of 5
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar
- फोटो : social media
फिल्म बाला की हीरोइन भूमि पेडनेकर भी उनके साथ कानपुर पहुंच रही हैं। भूमि की फिल्म सोन चिड़िया के लिए अमर उजाला ने एक खास कार्यक्रम बागी बोलता है कानपुर में ही आयोजित किया था और तभी से कानपुर भूमि को भा गया है।
3 of 5
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar
- फोटो : social media
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर को ऑन-स्क्रीन जोड़ी को भी दर्शकों को ने खूब पसंद किया है। दोनों की एक साथ आईं पिछली दोनों फिल्में दम लगा के हईशा और शुभ मंगल सावधान हिट रहीं। यह हिट जोड़ी स्त्री फिल्म से मशहूर हुए निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म ‘बाला’ की शूटिंग करने कानपुर पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amar Kaushik
- फोटो : social media
निर्देशक अमर कौशिक भी कानपुर के ही हैं। फिल्म बाला की शूटिंग 25 मई से कानपुर में शुरू हो रही है और ये शूटिंग शहर में करीब एक महीने तक चलने वाली वाली है। आयुष्मान और भूमि की ये जोड़ी इस समय हिट की हैट्रिक पर है। दोनों ही इस समय हिंदी सिनेमा के सबसे व्यस्त सितारे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar
- फोटो : social media
पहली कतार के तीनों हीरो रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना में से सबसे ज्यादा फिल्में इस वक्त आयुष्मान के पास हैं। वहीं पहली कतार के तीनों हीरोइनों दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर में से सबसे ज्यादा फिल्में भी इस वक्त भूमि के पास हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।