{"_id":"5bc70a26bdec22694c3428b7","slug":"ayushmann-khurrana-badhaai-ho-and-arjun-kapoor-film-namaste-england-will-release-before-dussehra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दशहरे पर दर्शकों को मिलेगा खास तोहफा, एक दिन पहले रिलीज होंगी ये दो बड़ी फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस दशहरे पर दर्शकों को मिलेगा खास तोहफा, एक दिन पहले रिलीज होंगी ये दो बड़ी फिल्में
Wed, 17 Oct 2018 04:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विजयदशमी का त्यौहार इस बार सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। सिनेमा के लिहाज से देखें तो इस बार दशहरा बॉलीवुड सितारों के लिए भी बेहद खास है। जी हां हम बात कर रहे हैं दशहरे पर रिलीज होने वाली दो धमाकेदार फिल्म 'बधाई हो' और 'नमस्ते इंग्लैंड' की। इस हफ्ते यह फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं जो इस बार के दशहरे को और भी ज्यादा खास बना देंगी।
2 of 5
बॉक्स ऑफिस पर दशहरे पर धमाका एक दिन पहले यानी 18 अक्तूबर को होने जा रहा है। इस हफ्ते टिकट खिड़की पर दो फिल्में 'बधाई हो' और 'नमस्ते इंग्लैंड' आ रही हैं। पहले ये फिल्में शुक्रवार 19 अक्तूबर को रिलीज होनी थीं, लेकिन अब इन्हें एक दिन पहले ही रिलीज किया जा रहा है। दोनों फिल्मों के निर्माताओं ने यह फैसला इसलिए किया क्योंकि इस बार दशहरा 18 और 19 तारीख को मनाया जा रहा है। ऐसे में लोग डबल छुट्टी के मूड में रहेंगे।
3 of 5
माना जा रहा है कि दर्शकों को दो छुट्टी मिलेगी जो इन दोनों फिल्में की कमाई के लिए खास हो सकती है। 'नमस्ते इंग्लैंड' में जहां अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा हैं वहीं 'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। बधाई हो कॉमेडी फिल्म है जिसमें 50 वर्ष के करीब की एक महिला पति की असावधानीवश प्रेग्नेंट हो जाती है। वहीं नमस्ते इंग्लैंड में दर्शकों को युवाओं का रोमांस दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निर्माता- निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड उनकी 2007 में आई नमस्ते लंदन का सीक्वल है। नमस्ते लंदन अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ के साथ ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म कटरीना के करिअर की बड़ी फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म नमस्ते लंदन साल 2007 की हिट फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं बात करें फिल्म बधाई हो की तो, हल्के-फुल्के रोमांस के साथ 'बधाई हो' का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म के गानों को भी दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों को काफी पसंद आया है। वहीं अमित शर्मा इससे पहले अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'तेवर' का भी निर्देशन कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।